12 हजार तक की रेंज में आ रहा है यह AI वाला मोबाइल! इंडिया लॉन्च टाइमलाइन और प्रोसेसर डिटेल्स आई सामने

सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड आइटेल अब भारत में एक और लो बजट मोबाइल लेकर आ रहा है। कंपनी ने हालांकि अपने अपकमिंग फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन टेक वेबसाइट माय स्मार्ट प्राइस की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इस आने वाले फोन की डिटेल्स सामने आई है। यह AI वाला मोबाइल बताया जा रहा है जिसे 12 हजार रुपये तक की रेंज में लाया जा सकता है।
अपकमिंग आइटेल फोन
माय स्मार्ट प्राइस ने इंडस्ट्री सोर्स के बिनाह पर छापा है कि आइटेल एक नया फोन इंडिया में लॉन्च करने वाली है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स से लैस होगा। इस फोन का नाम तो रिपोर्ट में सामने नहीं आया है लेकिन यह जरूर साफ कर दिया गया है कि यह itel budget phone होगा जिसे अगले महीने यानी अप्रैल में भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा।
सस्ता होगा रेट
रिपोर्ट के अनुसार यह आने वाली आइटेस स्मार्टफोन लो बजट में उतारा जाएगा जिसकी कीमत 10 हजार रुपये से लेकर 12 हजार रुपये के बीच रखी जा सकती है। हमारा अनुमान है कि कंपनी इस AI वाले itel फोन का बेस वेरिएंट ऑफर्स व डील्स के साथ 9,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध करवा सकती है। बहरहाल कीमत के लिए अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।
ये होगी स्पेसिफिकेशन्स
लीक रिपोर्ट के मुताबिक यह itel स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। बताते चलें कि यह 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। रिपोर्ट में शेयर हुई टीज़र ईमेज से पता चला है कि इस आइटेल फोन की थिकनेस केवल 7.8mm होगी।
itel अपने नए स्मार्टफोन को 100 दिन की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी के साथ पेश करेगी। फोन के फ्रंट पर पंच-होल डिस्प्ले मिलेगी। AI features की बात करें तो इस मोबाइल फोन में रियल-टाइम ट्रांसलेशन, टेक्स्ट जेनरेशन और कंटेंट डिस्कवरी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। बहरहाल फोन की आधिकारिक जानकारी सामने आने पर आपको सूचित कर दिया जाएगा।