10 हजार का स्मार्टफोन 5100mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 8GB RAM के साथ ग्लोबली लॉन्च, देखें Honor X6b Plus की फुल डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/Honor-X6b-Plus-price.jpg

टेक ब्रांड ऑनर ने ग्लोबल मार्केट में नया स्मार्टफोन उतारा है। कंपनी की ओर से Honor X6b Plus फिलिपिंस में लॉन्च किया गया है जिसने लो बजट सेगमेंट में एंट्री ली है। यह 10 हजार की रेंज वाला मोबाइल है जिसका रेट PhP 6,999 यानी इंडियन करंसी अनुसार 10,499 रुपये के करीब है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती सेल में कंपनी इस सस्ते स्मार्टफोन के साथ फ्री ईयरबड्स भी दे रही है। ऑनर एक्स8बी प्लस 4जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Honor X6b Plus 4G फोन को 720 × 1612 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.56-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह डिस्प्ले टीएफटी एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 780nits ब्राइटनेस और 16.7 मिलियन कलर्स सपोर्ट करती है। यह ऑलवेज़-ऑन स्क्रीन है जिसमें टाइम और नोटिफिकेशन्स हमेशा दिखती रहती है।

ऑनर एक्स6बी प्लस को एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च किया गया है जो MagicOS 8.0 के साथ मिलकर काम करता है। यकिनन दो जेनरेशन पुराने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर लाना इस फोन की बड़ी खामी माना जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में ARM Mali-G52 MC2 जीपीयू मौजूद है।

फिलिपिंस में यह फोन सिंगल वेरिएंट में आया है। कंपनी ने इसे 8GB RAM पर लॉन्च किया है जो 256GB storage सपोर्ट करता है। यह मोबाइल वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम के साथ जुड़कर इसे 16GB RAM की ताकत प्रदान करती है। यह डुअल सिम 4जी फोन है जिसमें Bluetooth 5.1 और Wi-Fi जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए HONOR X6b Plus डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है जो ब्यूटी, बोका और स्माइल कैप्चर फीचर्स भी सपोर्ट करता है।

HONOR X6b Plus को पावर बैकअप के लिए 5,100mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 35W SuperCharge तकनीक दी गई है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और OTG जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं। इंडियन मार्केट में यह ऑनर का 4जी फोन शायद लॉन्च नहीं किया जाएगा। लेकिन अगर आप 8 हजार की रेंज में कोई बढिया फोन चाहते हैं तो Lava Shark 2, Samsung Galaxy F07 या Moto G06 Power को कंसीडर कर सकते हैं।