26 जनवरी को आएगा माइक्रोमैक्स भारत गो फोन, पहला ओरियो गो वाला डिवाइस

Join Us icon

पिछले साल ही गूगल ने अपने एंडरॉयड गो प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी चर्चा​ थी। इसके ​जरिए कंपनी कम रेंज के फोन में नए ओएस को मुहैया कराना चाहती है। जल्द ही भारत में भी एक इवेंट के दौरान गूगल ने ओरियो गो के बारे में बताया था। कंपनी ने जानकारी दी थी कि भारत पहला देश होगा जहां एंडरॉयड गो प्रोजेक्ट को लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद से ही चर्चा होने लगी कि कौन सी कंपनी पहले लॉन्च करेगी। हालांकि कुछ दिन पहले ही किलर फीचर्स ने खबर दी गई थी कि एंडरॉयड गो फोन के लिए लावा तैयारी कर चुकी है। वहीं आज खबर आई है कि माइक्रोमैक्स सबसे पहले यह फोन लेकर आएगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि माइक्रोमैैक्स भारत गो मॉडल को लॉन्च किया जाएगा जिसमें ओरियो गो इंटीग्रेशन होगा। हालांकि कंपनी ने कीमत और फीचर्स की जानकारी फिलहाल नहीं दी है। आॅनर 9 लाइट की पहली झलक: इसके लुक पर ही मर मिटेंगे आप

पंरतु 91मोबाइल्स को जो जानकारी मिली है। उसके अनुसार माइक्रोमैक्स का यह फोन 3,000 रुपये के बजट में होगा। इस बात की पुष्टी लगभग कर दी है कि 26 जनवरी को फोन लाने वाली है और इस फोन को भारत सीरीज के तहत लॉन्च किया जाएगा। पहले खबर आई थी कि इसे 2,000 रुपये के बजट में लॉन्च किया जाएगा लेकिन हमें जो सूचना मिली है उसके अनुसार यह लगभग 3,000 रुपये का फोन होगा। यह फोन भारत 2 अल्ट्रा के बजट सेग्मेंट में पेश किया जाएगा और स्पेसिफिकेशन भी लगभग समान होंगे। 17 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्राइम, जानें कैसा होगा यह फोन

जहां तक माइक्रोमैक्स भारत 2 अल्ट्रा कंपनी द्वारा 4-इंच की डब्ल्यूवीजीए डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 512एमबी रैम के साथ 4जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।कैमरे की बात करें तो भारत 2 अल्ट्रा में एलईडी फ्लैश के सा​थ 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 0.3-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 4जी वोएलटीई तथा डुअल सिम सपोर्ट के साथ ही इसमें 1,300एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।

वहीं हाल में दिनों में खबर आई है उसको देखते हुए आॅपरेटर्स टाइअप की भी आशा कर सकते हैं। ऐसे में हो सकता है कि फोन का इफेक्टिव प्राइस 2,000 रुपये से कम हो जाए। कंपनी ने भारत 1 और भारत 2 अल्ट्रा के लिए बीएसएनएल और वोडाफोन के साथ समझौता किया था। ऐसे में इस फोन के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।