मोटो ई4 प्लस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/05/moto-E4PLus.jpg

मोटो ई4 प्राइस इन इंडिया
मोटो ई4 प्लस 3जीबी रैम, 16जीबी मैमोरी- 8,999 रुपये
मोटो ई4 प्लस 4जीबी रैम, 32जीबी मैमोरी- 9,999 रुपये

जैसा कि हम जानते हैं मोटोरोला हर साल ई सीरीज में अपने फोन लॉन्च करता है। कंपनी का ई सीरीज आरंभिक स्तर के फोन के लिए जाना जाता है। इस साल भी लेनोवो ब्रांड मोटो ने ई4 और ई4 प्लस मॉडल को पेश किया है। इस फाने को जून में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेश किया गया है जबकि जुलाई में कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। कम कीमत वाला मोटो ई4 और ई4 प्लस दोनों मॉडल काफी अच्छे कहे जा सकते हैं। जहां तक मोटो ई4 प्लस की बात है तो यह ई4 का अडवासं संंस्करण है फोन के स्पेसिफकेशन थोड़े बेहतर हैं। भारत में मोटो ई4 की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है और इसे आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह फोन आॅफलाइन स्टोर पर भी सेल के लिए उपलब्ध है।

डिजाइन
जहां पहले मोटो ई सीरीज के फोन पालीकार्बोनेट बॉडी के साथ उपलब्ध थे वहीं इस बार कंपनी ने मोटो ई4 प्लस मैटल डिजाइन में पेश किया है जो आपको कम कीमत में भी प्रीमियम अहसास कराने में सक्षम है। फोन को यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया गया है जहां आप खुद से फोन की बैटरी नहीं बदल सकते। हालांकि देखने में कुछ हद तक यह मोटो जी5 सरीज के फोन के समान लगता है। मोटो ई4 प्लस ई सीरीज का पहला फोन है जो फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। फोन में होम बटन पर ही फ्रिगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

डिसप्ले
मोटो ई4 प्लल में आपको 5.5-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1,280 x 720 पिक्सल है। हमें फोन का डिसप्ले अच्छा है। वहीं छोटे मोटे खरोंच से बचाने के लिए इसे कंपनी ने कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से कोटिंग की है। इसके अलावा ओलियोफोबिक कोटेड है जिससे स्क्रीन पर उंगलियों के निशन भी कम पड़ेंगे।

कैमरा
इस फोन में अपको 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा देखने को मिलेगा। कैमरे का प्लेसमेंट वैसा ही है जैसा कि हमने मोटो जी5 और मोटो सी में देखा है। एक सर्किल के अंदर कैमरा और फ्लैश उपलब्ध हैं। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फ्रंट कैमरे के साथ भी आपको फ्लैश मिलेगा।

हार्डवेयर
मोटो ई4 प्लस को मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर पर पेश किया गया है और फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल और 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी में उपलब्ध है। दोनों मॉडल के साथ आप 128जीबी तक का मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

सॉफ्टवेयर
मोटो ई4 प्लस एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1.1 नुगट पर कार्य करता है और फोन में आपको साफ सुथरा इंटरफेस मिलेगा। वहीं कंपनी ने इसे ओरियो अपडेट भी दे सकती है।

बैटरी
मोटो के इस फोन की सबसे बड़ी खासियतत है बड़ी बैटरी। कंपनी ने इसे 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन दो दिन का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।बड़ी बैटरी के साथ मोटो ई4 प्लस को तेजी से चार्ज करने के लिए सेल्स पैक के साथ फास्ट चार्जर भी दिया गया है।

डाटा व कनेक्टिविटी
मोटो ई4 प्लस में डुअल सिम सपोर्ट है और यूजर के लिए अच्छी बात यह है कि इसका सिम हाईब्रीड नहीं है। आप दो सिम के साथ मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। डाटा के लिए इसमें 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। वहीं वाईफाई, ब्लूटूथ और एनएफसी भी है।

मोटो ई4 के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल मोटो ई4 प्लस
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 5.5 इंच (13.97 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन एचडी (720 x 1,280 पिक्सल)
प्रोटेक्शन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3, ओलियोफोबिक
स्क्रीन टाइप आईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल मीडियाटेक एमटी6737
प्रोसेसर 1.3गीगाहट्र्ज  कोर्टेक्स ए53 क्वाडकोर
ग्राफिक्स प्रोसेसर माली- टी720
मैमोरी
रैम 3जीबी/4जीबी
इंटरनल मैमेरी 16जीबी/32जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 128जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा 13-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश हां
वीडियो रिकॉर्डिंग 720 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी7.1.1 (नुगट)
यूआई स्टॉक
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 5,000 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1-नैनो, सिम2-नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई नहीं
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी हां
यूएसबी ओटीजी हां
जायरोस्कोप हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड नहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम ऑडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 155.4 X 77.5 X 9.6एमएम
वज़न 198ग्राम
कलर आयरन ग्रे, फाइन गोल्ड, ऑक्सफोर्ड ब्ल्यू