Motorola का पावरफुल फ्लैगशिप फोन Moto Edge 30 Pro, 24 फरवरी को होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/02/moto-edge-30-pro.jpg

Motorola ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि कंपनी आने वाली 24 फरवरी को एक ग्लोबल ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इस ईवेंट के मंच से मोटो ऐज़ सीरीज़ का नया मोबाइल फोन टेक मंच पर पेश किया जाएगा। कंपनी इस दिन अपना फ्लैगशिप फोन Moto Edge 30 Pro लॉन्च करने की तैयारी में है और 24 फरवरी को ग्लोबल लॉन्च के साथ ही यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी एंट्री ले लेगा। मोटोरोला इंडिया में भी आज अपने आने वाले स्मार्टफोन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज़ कर दिया है।

Moto Edge 30 Pro

सबसे पहले तो आपको बता दें कि मोटोरोला ऐज़ 30 प्रो स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा चीन में लॉन्च किए जा चुके Moto Edge X30 स्मार्टफोन का ही रिब्रांडिंड वर्ज़न बताया जा रहा है। मोटो ऐज़ एक्स30 चीनी बाजार में दिसंबर महीने में लॉन्च हुआ था और इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स पहले से ही सामने आ चुकी है। चीन में यह मोबाइल फोन तकरीबन 38,000 रुपये की शुरूआती कीमत पर पेश किया गया था और उम्मीद है कि 24 फरवरी को भारत में भी यह मोबाइल इसी प्राइस सेग्मेंट में एंट्री ले सकता है।

ऐसी हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स

Moto Edge 30 Pro अगर वाकई में Moto Edge X30 स्मार्टफोन का ग्लोबल मॉडल बनकर सामने आता है तो इस फोन में 2400×1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले देखने को मिलेगी। यह स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी होगी जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 567हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करेगी। यह स्क्रीन पंच-होल डिजाईन वाली होगी तथा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होगी। यह भी पढ़ें : 15 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा POCO M4 Pro 5G Phone, स्पेसिफिकेशन्स होगी दमदार और प्राइस होगा कम

मोटो ऐज़ एक्स30 की ही बात करें तो चीन में यह फोन लेटेस्ट एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो माययूआई 3.0 के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट दिया गया है। यह मोटोरोला फोन 12 जीबी तक की रैम मैमोरी तथा 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। वहीं बेस मॉडल में 8 जीबी रैम दी गई है।

Moto Edge X30 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर ​के साथ एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस मोटोरोला फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 68वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है। उम्मीद है कि Moto Edge 30 Pro भी भारत में इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होगा।