स्टाइलस सपोर्ट के साथ आएंगे Moto G Stylus 2026 और Edge 70 Ultra, डिजाइन और फीचर्स लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/moto-g-stylus-2026-edge-70-ultra-leak-features-design.jpg

Motorola के आने वाले प्रोडक्ट्स को लेकर नया अपडेट सामने आया है। दरअसल लीक में Moto G Stylus 2026 और प्रीमियम फ्लैगशिप Motorola Edge 70 Ultra के बारे में जानकारी दी गई है। इनमें से Motorola G Stylus 2026 का डिजाइन, फीचर्स और अल्ट्रा मॉडल में Stylus मिलने की बात सामने आई है। आइए, आगे दोनों स्मार्टफोंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नए लीक के अनुसार Motorola Moto G Stylus 2026 (कोडनेम Dallas) को पहली बार सही डिजाइन में देखा जा सकता है। जिसमें दो कलर दिखाई दिए हैं इनमें एक लैवेंडर शेड और दूसरा डार्क ग्रे है। फोन के साथ इसका स्टाइलस पेन भी दिखाई दे रहा है।

डिजाइन की बात करें तो Motorola अपनी पहचान वाली स्टाइल पर कायम है। फोन के बैक में इको लेदर फिनिश है, जो बेहतर ग्रिप और प्रीमियम फील दे सकती है। कैमरा सेटअप में चार कटआउट हैं, जिनमें तीन कैमरे और एक LED फ्लैश के लिए हैं। कैमरा मॉड्यूल बैक पैनल से हल्का उठा हुआ है, लेकिन इसे लेदर ही कवर करता है, यानी डिजाइन क्लीन और यूनिफॉर्म मिल सकता है। राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। नीचे की ओर स्टाइलस स्लॉट भी रह सकता है।

स्पेसिफिकेशंस के मामले में बताया गया है कि Moto G Stylus 2026 फोन में 6.7-इंच OLED 120Hz डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें Snapdragon 6 Gen 3 के सक्सेसर या MediaTek 7-सीरीज चिप, 8GB/12GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज देखने को मिल सकते हैं। माइक्रोSD कार्ड का सपोर्ट जारी रहने की संभावना जताई गई है।

कैमरा सेटअप में प्राइमरी, अल्ट्रावाइड और मैक्रो/डेप्थ सेंसर शामिल किए जा सकते हैं। बैटरी कम से कम 5,000mAh की हो सकती है। साथ ही 68W फास्ट चार्जिंग और संभवतः 15W वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है। फोन IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है। इसमें Android 16 मिल सकता है। इसका वजन 200 ग्राम से कम होने की जानकारी दी गई है।

Moto G Stylus 2026 को कंपनी 2026 की दूसरी तिमाही लॉन्च कर सकती है। कीमत $399-$449 (लगभग 35,000 से 40,000 रुपये) के बीच रखी जा सकती है। जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छा विकल्प बन सकता है।

अगर Motorola Edge 70 Ultra की बात करें तो यह मॉडल 2026 में कंपनी का प्रीमियम फ्लैगशिप बनकर आ सकता है। लीक के अनुसार इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह स्टाइलस सपोर्ट के साथ आ सकता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि स्टाइलस फोन के अंदर स्लोट में मिलेगा या अलग से दिया जाएगा। इसके लिए और जानकारी आने का इंतजार करना होगा। यह भी देखना बाकी है कि इसमें Motorola बेसिक स्टाइलस देगा या Samsung S Pen जैसी एडवांस सुविधा मिलेगी।

Moto G Stylus 2026 उन लोगों के लिए हो सकता है जो रोजमर्रा के काम, नोट्स लेने, स्केचिंग और क्रिएटिव वर्क के लिए स्टाइलस वाले किफायती फोन की तलाश में हैं। वहीं, Motorola Edge 70 Ultra प्रोफेशनल और पावर यूजर्स को टारगेट कर सकता है। जो फोटोग्राफी, मल्टीटास्किंग और बिजनेस स्टाइलस यूज के लिए प्रीमियम फोन लेना चाहते हैं।

यदि आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें स्टाइलस, अच्छी बैटरी, OLED डिस्प्ले और बढ़िया परफॉरमेंस मिले तो Moto G Stylus 2026 और Edge 70 Ultra दोनों अच्छे विकल्प हो सकते हैं। आप इन दोनों के लिए इंतजार कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको लगातार इनके अपडेट मिलेंगे।(सोर्स)