108MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Moto G47 Power 5G फोन! प्राइस और स्पेक्स हुई लीक

Motorola ने पिछले साल नवंबर महीने में Moto G57 Power 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया था। अब इस साल इन्हीं दिनों कंपनी सीरीज का नया मोबाइल Moto G47 Power 5G लाने की तैयारी कर रही है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस नए अपकमिंग 5जी फोन से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लीक में मोटो जी47 पावर की स्पेसिफिकेशन्स और ग्लोबल प्राइस सामने आ गया है।
Moto G47 Power 5G स्पेसिफिकेशन्स
मोटो जी47 पावर 5जी फोन को लेकर बताया गया है कि कंपनी इसे 6.67-इंच स्क्रीन पर लॉन्च कर सकती है। यह 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली HD+ डिस्प्ले बताई गई है जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया जा सकता है। वहीं मोबाइल में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक की मानें तो Moto G47 Power का डायमेंशन 166mm x 77mm x 9mm होगा और इसे IP64 रेटिंग के साथ लाया जाएगा।
Moto G47 Power 5G फोन को एंड्रॉयड 16 पर पेश किया जा सकता है जिसके साथ फोन में Hello UI का लेटेस्ट वर्जन देखने को मिल सकता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस किया जा सकता है। यह दो साल पुराना प्रोसेसर है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। प्रोसेसर हल्का है लेकिन इन दिनों मिडबजट सेग्मेंट में इसका खूब इस्तेमाल हो रहा है।
लीक की मानें तो फोटोग्राफी के लिए यह मोटोरोला मोबाइल डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च होगा। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto G47 Power को 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है।
पावर बैकअप के लिए मोटो जी47 पावर 5जी फोन में तगड़ी 7000mAh बैटरी लगाई जा सकती है। गौरतलब है कि Moto G57 Power में भी 7000एमएएच बैटरी ही दी गई थी। हालांकि यह फोन 33W TurboPower तकनीक से लैस होकर आया था लेकिन लीक के अनुसार Moto G47 Power को कंपनी 30W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ पेश करेगी।
Moto G47 Power 5G प्राइस
लीक के अनुसार मोटो जी47 पावर 5जी फोन को 4GB RAM + 128GB Storage पर लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का ग्लोबल प्राइस 270 यूरो बताया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 28,690 रुपये के करीब है। हालांकि उम्मीद कर सकते हैं कि इंडिया में Moto G47 Power 5G फोन 20 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।