मोटोरोला मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस के बारे में पूरी जानकारी हुई उजाकर

Join Us icon

पिछले कई दिनोंं से मोटोरोला के नए फोन मोटो जी5 और जी5 प्लस की चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में प्रदर्शित कर सकती है। हालांकि फोन के बारे में अब तक छिट—पुट कई जानकारियां आ गई हैं लेकिन आज एक वेबसाइट द्वारा मोटो जी5 और जी5 प्लस की पूरी जानकारी लीक कर दी गई है।

ड्राइड लाइफ वेबसाइट ने फोन के प्रमोशनल ईमेज से लेकर पूरी स्पेसिफिकेशन तक को उजागर कर दिया है। हालांकि अभी कीमत की जानकारी नहीं आई है लेकिन लीक के माध्यम से आप मोटोरोला मोटो जी5 और जी5 प्लस के लुक फीचर और स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी ले सकते हैं।

10,000 रुपये के बजट में लॉन्च होगा नोकिया 3, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

मोटोरोला मोटो जी5 के दोनों फोन इस बार मोटो जी4 की अपेक्षा छोटी स्क्रीन साइज में उपलब्ध होंगे। मोटो जी5 में आपको 5-इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी जो को​र्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड होगा। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर कार्य करेगा जबकि फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। इसमें 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा।

मोटो जी5 में आपको 32जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिलेगी जबकि इसके साथ ही 2जीबी की रैम मैमोरी होगी। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जबकि सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। पावर बैकअप के लिए फोन में 2,800 एमएएच की बैटरी मिलेगी। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि प्राप्त सूचना के अनूसार इस बार ​कंपनी रिमूवेबल बैटरी दे सकती है।

3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुुआ मीज़ु एम5एस

पिछले साल मोटो जी4 मॉडल में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को नहीं मिला था परंतु इस बार कंपनी मोटो जी5 मॉडल को फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस करने वाली है। इसके साथ ही दोहरा सिम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट भी मिलेगा। यह फोन लुनार ग्रे और फाइन गोल्ड सहित दो रंगों में उपलब्ध हो सकता है।

जहां तक मोटो जी5 प्लस की बात है तो यह फोन जी5 की अपेक्षा काफी अडवांस होगा। मोटो जी5 प्लस में आपको 5.2-इंच की स्क्रीन देखने को ​मिलेगी। यह फोन भी एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर कार्य करेगा लेकिन फोन का प्रोसेसर अडवांस होगा। इस फोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 2.0 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा।

खबर के अनुसार इस फोन को भी कंपनी 2जीबी रैम के साथ पेश करने वाली है। इसके साथ ही 64जीबी की इंटरनल मैमोरी होगी। हालांकि अब तक 3जीबी रैम वाले वेरियंट की जानकारी नहीं है। इस फोन में भी आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके साथ एनएफसी भी होगा।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल आॅटो फोकस के साथ 12—मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जबकि सेकेंडरी कैमरा 5—मेगापिक्सल का है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में भी आपको 4जी एलटीई सपोर्ट मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएमएच की बैटरी मिलेगी।