
मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेंस 2017 में लेनोवो अधिकृत मोटोरोला ने अपने बहुप्रतीक्षित डिवाईस मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस को लॉन्च किया है। अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के दूसरे दिन हीं कंपनी ने इस फोन की भारत में उपलब्धता को लेकर जानकारी दी है। मोटोरोला ने साफ किया है कि कंपनी के ये दोनों स्मार्टफोन 15 मार्च को भारत में लॉन्च किए जाएगे।
एयरटेल ने लिया बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से पूरी तरह रोमिंग फ्री होगी सर्विस
मोटोरोला ने प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि कपंनी आगामी 15 मार्च को राजधानी दिल्ली में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जहां वह अपने अपने नए स्मार्टफोन मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस को लॉन्च करने वाली है। आईये भारत में लॉन्च से पहले नज़र डालते हैं इन दोनों फोन के दमदार फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन्स पर।
मोटो जी5 प्लस के लुक की बात करें तो इस फोन को मैटल डिजाइन में पेश किया गया है और स्क्रीन पहले की अपेक्षा छोटी कर दी गई है। जहां मोटो जी4 प्लस में 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है। वहीं मोटो जी5 प्लस में आपको 5.2-इंच की स्क्रीन फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल) स्क्रीन देखने को मिलेगी। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। इस बार कंपनी ने होम बटन भी दिया है और फ्रंट में होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।
मोटो जी5 प्लस में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 2.0 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 506जीपीयू है। इस फोन को 2जीबी रैम, 3जीबी रैम और 4जीबी रैम आॅप्शन में पेश किया गया है। 2 और 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम साथ आपको 64जीबी की मैमोरी मिलेगी। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।
फोटोग्राफी के लिए 12-मेगापिक्सल का डुअल आॅटोफोकस पिक्सल वाला रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही कैमरा पीडीएएफ तकनीक से लैस है। इसका सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है और इसके साथ स्क्रीन फ्लैश मिलेगा जो कम रोशनी में सेल्फी के दौरान मददगार होगा।
16-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ जियोनी का यह फोन
एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट आधारित मोटो जी5 प्लस में आपको दोहरा सिम सपोर्ट मिलेगा। आप दोनों सिम में 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि मोटो के अन्य फोन की तरह इसमें भी नैनो कोटिंग मिलेगा जो फोन को कुछ हद तक वाटरप्रूफ बनाता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएमएच की बैटरी मिलेगी।
माना जा रहा है कि यह फोन 12 से 13 हजार के बजट में लॉन्च होगा। ऐसे में इस फोन को सीधी टक्कर शाओमी रेडमी नोट 4 से मिलने वाली है।




















