सिर्फ 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 8GB RAM वाला Moto G57 Power

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/moto-g57-power-7000mah-50mp-8gb-ram-launched-price-india.jpg

Motorola ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Moto G57 Power को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह इसी महीने की शुरुआत में ग्लोबली लाया गया है। वहीं, अब भारतीय बाजार में पेश किया गया है। कंपनी इसे कम दाम में 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 8GB RAM और Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट जैसे कई फीचर्स के साथ लाई है। लॉन्च ऑफर्स के तहत आपको 1,000 रुपये की बैंक छूट भी मिल जाएगी। आइए, आगे कीमत और खूबियां विस्तार से जानते हैं।

Moto G57 Power में 6.72-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050-निट हाई ब्राइटनेस मिल जाती है। इस स्क्रीन की सुरक्षा Gorilla Glass 7i द्वारा की गई है। साथ ही फोन IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H की मजबूती के साथ आया है। जो इसे पानी के छींटों और कठिन परिस्थितियों से सुरक्षित बनाने में मदद कर सकता है।

MOTOROLA g57 power 5G फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 (4nm) प्रोसेसर मिलता है। जो मिड-रेंज में परफॉरमेंस के लिए अच्छा माना जा सकता है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM दी गई है। जिसे RAM Boost के जरिए 24GB तक बढ़ाया भी जा सकता है। साथ ही 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है। वहीं, सॉफ्टवेयर के मामले में फोन Android 16 पर रन करता है। इसे Motorola ने Android 17 का अपग्रेड तथा 3 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है।

सस्ते प्राइस में कैमरा सेटअप भी आपको अच्छा लग सकता है। क्योंकि इसमें बैक पैनल पर 50MP का Sony LYTIA 600 प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा जोड़ा गया है। जो 119.5° फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। इसका प्राइमरी लेंस क्वाड पिक्सेल तकनीक और PDAF के साथ आया है। जिससे कम लाइट में बेहतर फोटो ली जा सकती है। रियर कैमरा से 2K तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। वहीं, फ्रंट में 8MP कैमरा है। यह भी 2K वीडियो, HDR, ऑटो नाइट विजन और RAW आउटपुट जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।

बैटरी Moto G57 Power की सबसे बड़ी खासियत है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जो 33W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 60 घंटे तक का उपयोग किया जा सकता है। ऑडियो के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस वाले स्टीरियो स्पीकर, Hi-Res ऑडियो सपोर्ट, डुअल माइक्रोफोन और 3.5mm हेडफोन जैक लगा है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से 5G SA/NSA सपोर्ट, 4G LTE, Bluetooth 5.1, डुअल-बैंड Wi-Fi और GPS सिस्टम्स (GPS, GLONASS, Galileo, BeiDou, QZSS) शामिल हैं। हालांकि, NFC सपोर्ट इसमें नहीं मिलेगा। सुरक्षा के लिए ThinkShield, Moto Secure और My UX कस्टमाइजेशन दिया जा रहा है। यहीं नहीं Quick Capture और Fast Flashlight जैसे जेस्चर्स भी दिए गए हैं।

कीमत की बात करें तो Moto G57 Power भारत में 13,999 रुपये की कीमत में आया है। यह सिंगल वैरियंट 8GB+128GB के लिए रखी गई है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो फोन 3 दिसंबर 2025 से Motorola India वेबसाइट, Flipkart और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर सेल होगा। लॉन्च ऑफर के तहत Axis Bank या SBI के क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। यानी यह सिर्फ 12,999 रुपये में मिल सकता है। इसके अलावा कलर्स के मामले में आपको PANTONE कलर Corsair, Fluidity और Regatta मिलेंगे। जो वेगन-लेदर फिनिश वाले बैक डिजाइन के साथ आते हैं।

Moto G57 Power 5G उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो बड़ी बैटरी, अच्छा परफॉरमेंस और कैमरा सेटअप वाला फोन देख रहे हैं। साथ ही कीमत भी कम चाहते हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Redmi Note 14 SE, realme Narzo 80X और Samsung Galaxy M16 5G जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। यदि आप मोटोरोला फोंस पसंद करते हैं और बड़ी बैटरी और अच्छे परफॉरमेंस की तलाश है तो इसे ले सकते हैं। वहीं, अन्य ब्रांड लेना है तो विकल्पों पर नजर डाल सकते हैं। उम्मीद है यह लेख आपके काम आया होगा। ऐसी ही और जानकारी के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

See Full Specs


Best Competitors

Moto G67 Power Rs. 18,999
83%
vivo T4X Rs. 16,999
82%
realme C85 Rs. 20,999
76%
See All Competitors