
इस साल मोटो फोन को लेकर लेनोवो बहुत बड़ी तैयारी कर रहा है। साल के शुरुआत में ही लेनोवो ब्रांड मोटोरोला ने मोटो जी सीरीज के फोन का प्रदर्शन कर दिया था। कंपनी ने मोटो जी5 और जी5 प्लस को दिखाया था और कुछ दिन बाद ही ये फोन सेल के लिए उपलब्ध भी हो गए।हाल में कंपनी ने मोटो सी सीरीज के फोन प्रदर्शन कर दिया है। वहीं अब फिर से एक साथ कई मोटो फोन की जानकारी हा रही है। कुछ दिन पहले मोटो ज़ेड 2 और मोटो ज़ेड 2 प्लस को लेकर कई लीक आएं हैं और आज एक वेबसाइट द्वारा मोटो जी सीरीज में नए फोन का दावा किया गया है।
एंडरॉयड अथॉरिटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कंंपनी मोटो जी5एस पर कार्य कर रही है। इस फोन को ग्रे, गोल्ड और डार्क ब्ल्यू रंग में पेश किया जा सकता है। जहां तक फोन के लुक की बात है तो यह बहुत हद तक मोटो जी5 के समान ही है। वेबसाइट ने मोटो जी5एस की फोटोग्राफ लीक की है जिसमें आप स्पष्ट तौर पर देख सकते हैं कि इस फोन में भी आपको मैटल बैक पैनल मिलेगा लेकिन जहां मोटो जी5 में आपको पैनल के चारों ओर प्लस्टिक देखने को मिला था वहीं इसमें आपको वहां एंटीना बैंड मिलेगा।
ये हैं नोकिया 3310 के दो विकल्प जो हैं बेहद सस्ते
लीक से मिली जानकारी के अनुसार मोटो जी5एस में 5.2-इंच की स्क्रीन दी गई है जो फुल एचडी रेजल्यूशन सपोर्ट करने वाला है। खास बात यह कही जा सकती है कि इसका एक बड़ा संस्करण भी होगा जिसे मोटो जी5एस प्लस नाम से पेश किया जाएगा। इस फोन में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन मिलेगी।
एक्सपीरिया सीरीज में सोनी लॉन्च करेगा तीन नए फोन, लॉन्च से पहले जानकारी हुई उजागर
प्रमुख टिप्सर इवन ब्लॉस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मोटो जी5एस प्लस को कंपनी डुअल कैमरे के साथ पेश करेगी। जहां तक फोन के कीमत, उपलब्धता और अन्य फीचर्स की बात है तो फिलहाल इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं है।











