मोटो जी6 प्ले का रेंडर फोटो हुआ लीक, जानें कैसा होगा यह फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/01/Moto-G6-Play.jpg

कुछ दिन पहले ही हमने मोटो के जी सीरीज के फोन की जानकारी दी थी। खबर के अनुसार लेनोवो ब्रांड मोटोरोला मोटो जी6 सीरीज में तीन नए फोंस की तैयारी कर रहा है​ जिसमें मोटो जी6 और मोटो जी6 प्लस के साथ ही कंपनी मोटो जी6 प्ले के लॉन्च करने की बात कही थी। वहीं आज मोटो जी6 प्ले के बारे में एक नई जानकारी सामने आई है। फोन का रेंडर फोटो लीक हुआ है।

जानकारी के अनुसार मोटो जी6 प्ले जी सीरीज का सबसे सस्ता फोन होगा। हालांकि शायद यूजर को यह जानकर थोड़ी निराशा होगी कि इस फोन में बेज़ल लेस डिसप्ले न होकर 16:9 आसपेक्ट रेशियो वाला साधारण डिसप्ले होगा। इसके साथ ही जहां मोटो जी6 प्लस में आपको डुअल रियर कैमरा देखने के लिए मिल सकता है वहीं इस फोन में आपको एक ही रियर कैमरा मिलेगा। रेंडर फोटो में आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।

इस फोटो को कंपेयर राजा ने सबसे पहले प्रकाशित किया है। प्राप्स सूचना के अनुसार मोटो जी6 प्ले स्पेसेसिफिकेशन में बाकी दो फोनों से हल्का है जबकि बैटरी ताकतवर दी गई है। इस फोन में आपको 4,000 एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। जहां तक फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात है तो 5.7—इंच की एचडी स्क्रीन दी जा सकती है। इसके साथ ही यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर पेश किया हा सकता है। फोन में पिछे मोटो लोगो पर ही फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। हालांकि फिलहाल कैमरा मेगापिक्सल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।