Moto G67 Power 5G की कीमत बढ़ी, लॉन्च के कुछ महीनों बाद ही महंगा हुआ फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/Moto-G67-Power-5G-specs.jpg

Motorola ने अपने बजट 5G स्मार्टफोन Moto G67 Power 5G की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। यह स्मार्टफोन भारत में नवंबर में 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। वहीं, अब इसकी मार्केट ऑपरेटिंग प्राइस (MOP) बढ़ाकर 17,999 रुपये कर दी गई है। इस नई प्राइस लिस्ट के अनुसार यह बदलाव 16 फरवरी 2026 से लागू हो गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

ब्रांड द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार Moto G67 Power के 8GB + 128GB वैरियंट की रिटेल लेवल पर MOP 17,999 रुपये तय की गई है। यानी लॉन्च प्राइस की तुलना में करीब 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह पहले बाजार में 15,999 रुपये में आया था। यह मोटोरोलो 5जी फोन Pantone क्यूरेटेड Cilantro, Curacao Blue और Parachute कलर्स में उपलब्ध है।

कीमत बढ़ने के पीछे कई संभावित कारण हो सकते हैं। फिलहाल इंडस्ट्री में कंपोनेंट कॉस्ट में बदलाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन खर्च में वृद्धि जैसी वजहों से प्राइस रिवीजन किया जा सकता है। हालांकि Motorola की ओर से इस प्राइस हाइक पर आधिकारिक बयान फिलहाल सामने नहीं आया है।

Moto G67 Power

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो मोटो जी67 पावर 5जी फोन में 2400 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन है। यह पंच-होल स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 391ppi सपोर्ट करता है। फोन स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।

यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 पर रन करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं, ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno GPU मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए Moto G67 Power 5G ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक फ्लिकर लेंस के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोटोरोला का फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर से लैस है।

बड़ी बैटरी मोटो जी67 पावर 5जी की मुख्य यूएसपी है। इस स्मार्टफोन को 7000mAh Silicon Carbon battery पर लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 58 घंटे का बैकअप देने की क्षमता रखती है। वहीं, फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए Moto G67 Power को 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

Moto G67 Power

अन्य फीचर्स की बात करें तो Moto G67 Power 5G फोन के साथ 1 साल की एंड्रॉयड और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसमें IP64 रेटिंग तकनीक है। ग्राहकों को फोन में Google Gemini का सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं 3.5mm हेडफोन जैक, Bluetooth 5.1 और 5GHz Wi-Fi भी मौजूद है।

यदि आप इस स्मार्टफोन को 16 हजार रुपये के बजट में खरीदने की सोच रहे थे, तो अब आपको अपना बजट बढ़ाना पड़ सकता है या फिर समान रेंज के अन्य 5G विकल्पों पर विचार करना पड़ सकता है। यदि आप चाहे तो कम कीमत में Lava Storm Play, Realme P3 Lite और Samsung Galaxy F70e 5G भी सही रह सकते हैं। आप अपने हिसाब से ब्रांड का चुनाव कर फोन ले सकते हैं। वहीं, टेक से जुड़ी और खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें।