Moto G8 की रेंडर ईमेज हुईं लीक, तीन कैमरे के साथ इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से होगा लैस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/04/Moto-G8-1.jpg

Lenovo की अधिकृत वाली कंपनी Motorola की G सीरीज के फोन काफी पॉप्यूलर हैं जो कि मिड-रेंज कैटगरी में आते हैं। हाल ही में कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय लेवल पर अपने Moto G7 को पेश किया था। वहीं, नई रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी मोटो के नेक्सट जनरेशन G सीरीज़ को लाने के लिे काम कर रही है।

इस सीरीज़ के अंदर Moto G8 को लॉन्च किया जा सकता है। इस डिवाइस को लेकर @OnLeaks ने 360 डिग्री रेंडर बनाने के लिए PriceBaba के साथ सहयोग किया है। इस रेंडर से डिवाइस के डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है।

हालांकि, एक ओर OnLeaks द्वारा सामने आ रही जानकारी के अनुसार मोटो जी8 को कंपनी Motorola P30 Power और P30 Note के नाम से पेश कर सकती है। वहीं, सामने आए रेंडर्स के अनुसार Moto G8 दिखने में Motorola One Vision की तरह लग रहा है। मिड-रेंज कैटगरी में आने वाले इस फोन में ऑल-स्क्रीन डिजाइन दिया जाएगा। यदी मोटोरोला वन विजन से पहले कंपनी मोटो जी8 को लॉन्च करती है तो यह कंपनी का पहला इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट वाला फोन होगा। डिसप्ले को लेकर उम्मीद की जा रही है कि फोन में 6.2-इंच का डिसप्ले होगा। इसके अलावा मोटो जी8 में एचडी+ स्क्रीन रेज्योलूशन होगा। इसे भी पढ़ें: जल्द आ रहा है मोटोरोला का फोल्डेबल फोन, कंपनी ने लगाई मुहर


रियर रेंडर में दिखाई दे रहा है कि फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें से एक 12एमपी प्राइमीर सेंसर होगा। वहीं, रियर पर डुअल-एलईडी फ्लैश दिखाई दे रहा है। बटन और पोर्ट्स की बात करें तो फोन के बॉटम में यूएसबी-सी पोर्ट होगा। वहीं, राइट ओर वॉल्यूम व पावर बटन होगा। लेफ्ट में सिम ट्रे और टॉप पर 3.5एमएम हेडफोन पोर्ट होगा। रियर पर ही मोटोरोलो का लोगो दिखाई दे रहा है। PriceBaba के अनुसार इस डिवाइस का ओर भी पावरफुल वेरिएंट सामने आ सकता है। इसे भी पढ़ें: 48-एमपी कैमरा और पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च होगा मोटोरोला वन विज़न

मोटो जी7

मोटो जी7 को कंपनी द्वारा 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली ‘यू’ की वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है। यह फोन 2270 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है, जिसे गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड रखा गया है। कंपनी की ओर से मोटो जी7 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है।

कंपनी की ओर से मोटो जी7 में 4जीबी रैम मैमोरी दी गई है। यह स्मार्टफोन 64जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मोटो जी7 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।