
लेनोवो ब्रांड मोटोरोला ने भारत में अपने तीन साल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। इस दौरान मोटो के बेहतरीन फोन की एक बड़ी रेंज देश में पेश की है जिन्हें स्मार्टफोन लवर्स ने काफी पंसद किया है। मोटो द्वारा भारत में तीन साल पूरे किए जाने पर कंपनी की ओर से ‘मोटो लव’ नाम के सेल की शुरूआत की गई है। जिसके अंतर्गत ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से मोटो के विभिन्न स्मार्टफोन्स व प्रोडक्ट्स को 20,000 रुपये तक की भारी छूट पर प्राप्त किया जा सकता है।
‘मोटो लव’ नाम से यह सेल दो दिन 20 फरवरी और 21 फरवरी तक ही चलेगी, जिस दौरान विभिन्न प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल में एक्सचेंट आॅफर के तहत 20,000 रुपये तक की छूट के अलावा 1,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल में मोटो ज़ेड, मोटो ज़ेड प्ले, मोटो एम, मोटो जी टर्बो एडिशन, मोटो ई पावर, मोटो ई और मोटो जी स्मार्टफोन शामिल हैं।
इस फोन का भारत में सबसे पहले निर्माण करेगा एप्पल, आईफोन की कीमत होगी कम
इस सेल के अंतर्गत एक्सचेंज आॅफर के साथ 39,999 रुपये की कीमत पर मिलने वाले मोटो ज़ेड को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है वहीं 24,999 रुपये में मिलने वाले मोटो ज़ेड प्ले को महज़ 4,999 रुपये में अपना बनाया जा सकता है। साथ ही 64जीबी मैमोरी वाले मोटो एम पर भी सेल के तहत 15,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
22 फरवरी को एलजी भारत में लॉन्च करेगी चार नए स्मार्टफोन
फ्लिपकार्ट की इस सेल में मोटोरोला स्मार्टफोन के साथ ही मोटो 360 स्मार्टवॉच, मोटो सिक्योरिटी कैमरा, मोटो मोड्स, मोटो स्पीकर्स और मोटो हैडफोन्स को भी अच्छी खासी बचत के साथ खरीदा जा सकता है। दी गई छूट के अलावा इंडसइंड क्रेडिट कार्ड धारकों को 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी प्राप्त हो रही है।



















