सैमसंग को टक्कर देने आया फोल्डेबल Moto Razr, भारत में भी जल्द देगा दस्तक

लेनोवो की ओनरशिप वाली कंपनी मोटोरोला अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Moto Razr लॉन्च कर दिया है। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन से जुड़े लीक्स पिछले काफी समय से सामने आ रहे हैं। वहीं, अब इस फोन को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। वहीं, कंपनी ने इसके भारत लॉन्च से पहले ही पर्दा उठा दिया था।
कीमत
Moto Razr को कंपनी ने प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया है। इस फोन को कंपनी ने $1,500 (लगभग 108,000 रुपए) में यूएस में लॉन्च किया है। हालांकि, भारत में इसकी कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन,ग्लोबल लॉन्च से पहले मोटोरोला इंडिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स फेसबुक और ट्विटर पर अपडेट किया था कि यह स्मार्टफोन भारत भी आएगा। मोटोरोला इंडिया के फेसबुक और ट्विटर हैंडल्स पर इस स्मार्टफोन की एक फोटो शेयर की गई थी, जिसमें अनफोल्डेड डिवाइस का साइड व्यू स्पॉट किया गया है। इसे भी पढ़ें: 4000एमएएच बैटरी के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ 64 एमपी कैमरे वाला Motorola One Hyper, जल्द होगा लॉन्च