
शानदार बिल्ड और दमदार स्पेसिफिकेशन्स देने वाली टेक कंपनी मोटोरोला भारत में जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है। मोटोरोला ने आधिकारिक तौर पर जानकारी देते हुए बताया है कि फरवरी की पहली तारीख को कंपनी अपने हिट स्मार्टफोन मोटो एक्स4 का एक और नया वर्ज़न भारतीय बाजार में उतारेगी। इस फोन में क्या खास दिया जाएगा और कैसे यह मॉडल अपने पहले वाले वर्ज़न से अलग होगा यह तो कंपनी ने अभी नहीं बताया है लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन 6जीबी की रैम मैमारी से लैस होगा।
मोटोरोला इंडिया ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल पर शार्ट वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो के जरिये ही कंपनी ने जानकारी दी है मोटोरोला 1 फरवरी को देश में मोटो एक्स4 का एक और नया वर्ज़न लॉन्च करेगी। अपने ट्वीट में मोटोरोला ने ‘ज़्यादा तेज, स्मार्ट और शार्प’ टैग लाईन डाली है, जिससे माना जा रहा है कि यह फोन अपने पहले वाले मॉडल्स की अपेक्षा हाई स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा।
Strap in to soon experience speed like you wouldn’t believe. We’ve reconstructed perfection to give you the all new #MotoX4 that just got that much faster, smarter and sharper. And is still as stunning as ever. Arriving on 1st February. pic.twitter.com/CporrUVhfE
— Motorola India (@motorolaindia) January 23, 2018
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोटोरोला मोटो एक्स4 के इस अपग्रेड वेरिएंट में 6 जीबी की रैम मैमोरी दे सकती है तथा इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न 8.0 ओरियो पर पेश किया जा सकता है। गौरतलब है कि भारतीय बाजार में मोटो एक्स4 फिलहाल दो वेरिएंट में उपलब्ध है जिनमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज दी गई है।
शाओमी मी6एक्स की फोटोज़ आई सामनें, आईफोन 10 जैसा होगा डिजाईन
माना जा रहा है कि मोटो एक्स4 का नया वेरिएंट 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमारी से लैस होगा। बहरहाल मोटो एक्स4 के इस नए वर्ज़न में स्पेसिफिकेशन्स तथा इसकी कीमत क्या होगी और यह फोन कब से सेल के लिए उपलब्ध होगा इसके लिए 1 फरवरी का इंतजार करना होगा। मार्केट में मौजूद मोटो एक्स4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जाननें के लिए यहां क्लिक करें।


















