Moto X70 Air Pro की लॉन्च डेट कंफर्म, 5.25mm अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन और Snapdragon 8 Gen 5 के साथ चीन में आएगा फोन

Motorola ने एक्स70 सीरीज के Moto X70 Air Pro की चीन में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी के अनुसार यह फोन 20 जनवरी 2026 को सुबह 7:20 बजे लोकल समय पर होम मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसे लेकर Motorola China की आधिकारिक साइट पर माइक्रोसाइट भी लाइव है। जिसमें अहम स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
डिजाइन की बात करें तो Moto X70 Air Pro फोन ऑल-मेटल फ्रेम के साथ आएगा और सिर्फ 5.25mm मोटा होगा। जबकि इसका वजन 186 ग्राम शेयर किया गया है। कंपनी इसे Ink Black और Phoenix Gold कलर ऑप्शन में पेश करेगी।
डिस्प्ले की बात करें तो Moto X70 Air Pro में 6.78 इंच का OLED माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। यह पैनल BOE Q10 मटेरियल पर आधारित होगा और अल्ट्रा-नैरो बेजल्स देखने को मिलेंगे। सिक्योरिटी के लिए फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।
परफॉरमेंस के लिहाज से यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 16 पर रन करेगा। जिसमें Tianxi AI फीचर्स भी मिलेंगे। माइक्रोसाइट के अनुसार, फोन तीन मेमोरी ऑप्शंस में आएगा। जिसमें 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज, 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज और टॉप में 16GB रैम के साथ 1TB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Moto X70 Air Pro में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा। जिसे 3.5° गिम्बल-लेवल AI एंटी-शेक सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। कैमरा सिस्टम डुअल 8K फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग, 100x सुपर जूम और बेहतर एंटी-शेक वीडियो लेने की सुविधा मिल पाएगी। खास बात यह है कि इसका इमेजिंग सिस्टम Chinese National Geography के साथ को-ब्रांडेड होगा।
बैटरी के मामले में Moto X70 Air Pro में 5,200mAh की बैटरी मिलेगी। जो 90W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ऑडियो के लिए फोन में BOSE-ट्यूनड डुअल 1511E स्पीकर्स मिलेंगे। जबकि बेहतर वाइब्रेशन फीडबैक के लिए X-axis लीनियर मोटर की पेशकश होगी।
ड्यूरेबिलिटी के लिए यह स्मार्टफोन GJB150 (चीन का मिलिट्री-ग्रेड टेस्टिंग स्टैंडर्ड), IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा। अन्य फीचर्स में USB Type-C पोर्ट मिलेगा। हालांकि इसमें 3.5mm हेडफोन जैक नहीं होगा। कनेक्टिविटी के लिए Nano SIM सपोर्ट दिया जाएगा।
कुल मिलाकर, Moto X70 Air Pro अपने अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन, फ्लैगशिप परफॉरमेंस और प्रीमियम फीचर्स के साथ चीन में बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। यह फोन उन लोगों को पसंद आ सकता है जो मिड रेंज में हल्का, स्टाइलिश डिजाइन, लेटेस्ट Android एक्सपीरियंस, दमदार परफॉरमेंस और AI-पावर्ड फीचर्स लेना चाहते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy A56, iQOO Neo 11 और Realme GT 7 से हो सकता है।
यदि आप चीन में हैं और नए साल में लेटेस्ट मोबाइल की तलाश में हैं तो Moto X70 Air Pro के लिए रुक सकते हैं। हम 20 जनवरी के लॉन्च पर इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।