Snapdragon 8 Gen 5 और 165Hz LTPO डिस्प्ले के साथ Moto X70 Air Pro चीन में लॉन्च, जानें फुल डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/moto-x70-air-pro-launched-china-snapdragon-8-gen-5-165hz-display-price.jpg

Motorola ने चीन में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Moto X70 Air Pro आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन, दमदार फ्लैगशिप परफॉरमेंस और शानदार कैमरा सेटअप के साथ आया है। कंपनी ने इसे उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो हल्के और स्टाइलिश फोन में तगड़ा अनुभव लेना चाहते हैं। आइए, आगे Motorola X70 Air Pro के स्पेसिफिकेशंस और कीमत की फुल डिटेल्स जानते हैं।

Moto X70 Air Pro में 6.8-इंच का BOE Q10 LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 165Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इस स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 6200 निट्स तक जाती है, जिससे यह तेज धूप में भी बेहतरीन अनुभव दे सकता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया गया है। यह महज 6.99mm मोटाई और 186 ग्राम वजन के साथ आया है और प्रीमियम लगता है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Moto X70 Air Pro में नया Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR5X Ultra रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। जिससे हेवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग में बढ़िया एक्सपीरियंस मिल सकता है। थर्मल कंट्रोल के लिए फोन में 6002mm² का बड़ा VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर रन करता है। कंपनी इसमें 7 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स देने वाली है, जो इसे लॉन्ग-टर्म उपयोग के लिए शानदार विकल्प बना सकता है।

Moto X70 Air Pro फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का Sony LYT-828 प्राइमरी सेंसर OIS के साथ मिलता है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का LYT-600 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा है। इन खूबियों को देखते हुए यह मोबाइल फोटोग्राफी पसंद करने वालों को भी पसंद आ सकता है।

बैटरी की बात करें तो Moto X70 Air Pro में 5200mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स में IP68 और IP69 रेटिंग, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, Bose ट्यूनिंग के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, USB 3.2, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC शामिल हैं।

कीमत की बात करें तो चीन में Moto X70 Air Pro के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 4,499 युआन यानी करीब 58,738 रुपये रखी गई है। वहीं, 16GB + 512GB मेमोरी 4,999 युआन करीब 65,266 रुपये और टॉप-एंड 16GB + 1TB स्टोरेज 5,499 युआन करीब 71,794 रुपये में उपलब्ध है।

यह फोन उन लोगों को पसंद आ सकता है जो मिड रेंज में हल्का, स्टाइलिश डिजाइन, लेटेस्ट Android एक्सपीरियंस, दमदार परफॉरमेंस और AI-पावर्ड फीचर्स देख रहें हैं। इसका मुकाबला OnePlus Ace 6T और OnePlus 15R, iQOO Neo 11 और Realme GT 7 Pro से हो सकता है।

यदि आप चीन में हैं और नए साल में लेटेस्ट मोबाइल की तलाश में हैं तो Moto X70 Air Pro को चुन सकते हैं। वहीं, ऐसे ही  और टेक उपदटेस के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।