Moto X70 Ultra के स्पेक्स लीक, जानें कैसा होगा Motorola का अगला प्रीमियम फ्लैगशिप

Motorola आने वाले कुछ हफ्तों में अपने अगले प्रीमियम फ्लैगशिप Motorola Edge 70 Ultra को ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकता है। जिसे चीन में Moto X70 Ultra नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि ब्रांड ने दोनों के बारे में कोई ऐलान नहीं किया है। इससे पहले टिप्स्टर Bald Panda द्वारा लीक में फोन के स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। जिसमें डिस्प्ले, कैमरा, चिपसेट और कलर ऑप्शंस की अहम जानकारी मिली है। आइए, आगे आपको डिटेल्स बताते हैं।
लीक के अनुसार Moto X70 Ultra में 6.7-इंच का फ्लैट OLED पैनल दिया जा सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान किया जा सकता है। फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट लगाया जा सकता है। जो इसे परफॉरमेंस के मामले में तगड़ा विकल्प बना सकता है।
Moto X70 Ultra फोन कुछ समय पहले Geekbench पर सामने आया था। जहां 16GB RAM और Android 16 के साथ दिखा था। वहीं, बैटरी और चार्जिंग के स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि यह भी प्रीमियम हो सकते हैं।
कैमरा सेटअप में Motorola बड़ा बदलाव कर सकता है। बताया गया है कि Moto X70 Ultra में रियर में तीन 50MP सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस हो सकता है। यह सेटअप इसे फोटोग्राफी फ्लैगशिप फोन बना सकता है।
कलर्स के मामले में फोन ब्लैक और ग्रीन के अलावा नए ब्रॉन्ज कलर ऑप्शन में भी आने की उम्मीद है। पूर्व लीक्स के अनुसार Moto X70 Ultra स्लिम और लाइटवेट डिजाइन के साथ आ सकता है। इसमें स्टाइलस सपोर्ट भी मिलने की जानकारी मिली है। जो इसे बाजार में यूनिक विकल्प बना सकती है।
खास बात यह है कि इसे ग्लोबली Edge ब्रांडिंग के साथ लाया जा सकता है, लेकिन Evan Blass का दावा है कि Motorola इसे नए नाम के साथ उतार सकता है। अब देखना होगा कि आगे ब्रांड की और से कब कोई ऐलान सामने आता है।
फोन का लॉन्च टाइमलाइन अभी कंपनी ने कंफर्म नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि Moto X70 Ultra / Edge 70 Ultra साल 2026 की पहली तिमाही में आ सकते हैं।
यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो प्रीमियम डिजाइन और हाई-एंड परफॉरमेंस लेना चाहते हैं और फोटोग्राफी में पेरिस्कोप जूम भी पसंद करते हैं। लॉन्च होने के बाद Moto X70 Ultra / Edge 70 Ultra का मुकाबला संभावित तौर पर Xiaomi 17, OnePlus Ace 6T और Vivo V60 जैसे फोंस से हो सकता है।
यदि ब्रांड Moto X70 Ultra / Edge 70 Ultra फोन की कीमत को कम रखता है तो यह 2026 में बेहतरीन फ्लैगशिप विकल्प साबित हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आगे भी आपको इससे जुड़े अपडेट प्रदान करेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।