
कुछ दिनों पहले ही मोटोरोला ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि कंपनी आगामी 25 जुलाई को न्यूयार्क में ईवेंट का अयोजन करने जा रही है। इस घोषणा के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि इस दिन कंपनी अपने स्मार्टफोन मोटो ज़ेड2, ज़ेड2 फोर्स या मोटो एक्स पर से पर्दा हटा सकती है। वहीं अब मोटोरोला द्वारा जारी किए गए टीज़र से यह साफ हो गया है कि इस ईवेंट में मोटो ज़ेड2 फोर्स का लॉन्च तय है।
8जीबी रैम व 5.7-इंच स्क्रीन के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह दमदार फोन, फीचर्स देख आप भी कहेंगे वाह।
दरअसल मोटोरोला द्वारा जारी किए गए नए टीज़र में टूटी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन दिखाए गए हैं और साथ में लिखा हुआ है, ‘गेट रेडी टू शैटर योर एक्स्पेक्टेशन’। इस टीज़र को देखने के बाद माना जा रहा है कि इस ईवेंट के मंच से मोटो ज़ेड2 फोर्स स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा।
मोटो ज़ेड2 फोर्स की बात करें तो यह फोन मजबूत स्क्रीन के लिए शैटरशिल्ड डिसप्ले टेक्नोलॉजी से लैस है, जो इसकी स्क्रीन को बेहद ही मजबूत बनाने के साथ ही पानी व धूल से भी बचाती है। कंपनी द्वारा इस फोन को 5.5-इंच की क्वॉडएचडी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। इस फोन में 4जीबी की रैम देखने को मिल सकती है तथा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है।
कमाल की तकनीक: कुछ ही सेकंड में चार्ज होगा फोन, एक हफ्ते तक नहीं पड़ेगी चार्जर की जरूरत
मोटो के इस फोन में डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है तथा कहा जा रहा है कि यह फोन 1जीबीपीएस की स्पीड देने में सक्षम है। बहरहाल कहा जा रहा है कि इस ईवेंट में लेनोवो अधिकृत मोटोरोला एक से अधिक डिवाईस प्रस्तुत करेगी और इसमें ज़ेड2 और मोटो एक्स स्मार्टफोन भी शामिल हो सकते हैं।



















