50MP सेल्फी कैमरा, 5500mAh बैटरी और Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ नया Motorola Edge 60 हुआ चीन में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/moto-edge-60s-price.jpg

मोटोरोला ने अपने ऐज सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Motorola Edge 60 5G चीन में लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह वही मॉडल है, जो पहले ग्लोबल मार्केट में Dimensity 7300 Extreme चिपसेट के साथ उतारा गया था। लेकिन चीन में कंपनी ने इसे और ज्यादा पावरफुल Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। वहीं बैटरी में भी बदलावा किया गया है। पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Motorola Edge 60 स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले : मोटोरोला ऐज 60 5जी में 6.7-इंच की पीओएलइडी डिस्प्ले दी गई है, जो 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इससे यूज़र्स को स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 60 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल ultrawide और 10 मेगापिक्सल telephoto सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा मौजूद है।

परफॉर्मेंस : परफॉर्मेंस के लिहाज से यह फोन MediaTek Dimensity 7400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, जो 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। यह चिपसेट ग्लोबल वेरिएंट में इस्तेमाल हुए Dimensity 7300 Extreme की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस देने की उम्मीद है।

बैटरी : Motorola Edge 60 डिवाइस में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इससे फोन को कम समय में तेजी से चार्ज किया जा सकता है और लंबा बैकअप भी मिलेगा।

फीचर्स : फोन में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ Type-C ऑडियो जैक भी दिया गया है। इसका बॉडी डिज़ाइन ‘Air Nanoskin’ मैटेरियल से तैयार किया गया है और इसका वज़न लगभग 181 ग्राम है। ब्लू सोडा (Blues Soda) कलर वेरिएंट में इसे पेश किया गया है।

Motorola Edge 60 प्राइस

मोटोरोला ऐज 60 5जी फोन को चीन में CNY 1,999 (लगभग ₹23,000) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसके भारत लॉन्च को लेकर भी घोषणा कर सकती है।

सोर्स