Motorola Edge 60 Pro को मिला BIS सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Motorola का एक नया आगामी फोन जिसे Edge 60 Pro माना जा रहा है अब BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुका है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि यह डिवाइस भारत में जल्द ही लॉन्च हो सकता है। अगर पिछली लॉन्चिंग को देखें तो Motorola Edge 50 Pro को भारत में पिछले साल अप्रैल में पेश किया गया था। इसलिए लगता अपकमिंग सक्सेसर का लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग को विस्तार से जानते हैं।
कथित मोटोरोला एज 60 प्रो बीआईएस लिस्टिंग
- Xpertpick द्वारा स्पॉट किए गए मॉडल नंबर XT2503-2 वाले एक नए मोटोरोला फोन को BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।
- याद दिला दें कि मोटोरोला एज 50 प्रो और एज 40 प्रो के मॉडल नंबर क्रमशः XT2403-4 और XT2303-2 हैं।
- माना जा रहा है कि नया XT2503-2 मोटोरोला एज 60 प्रो के रूप में आएगा।
हाल ही में, इस फोन के संभावित ग्लोबल वैरियंट को XT2503-4 मॉडल नंबर के साथ EEC सर्टिफिकेशन मिला है। हालांकि, इन सर्टिफिकेशन्स से मॉडल नंबर के अलावा फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। लेकिन क्योंकि यह ऑनलाइन दिखाई देने लगा है आने वाले दिनों में इसके बारे में और भी डिटेल्स सामने आ सकती हैं।
अगर Motorola XT2503-2 वास्तव में Motorola Edge 60 Pro है, तो यह Edge 50 Pro का अगला वर्जन होगा। जिसे ₹31,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
बता दें कि Motorola Edge 50 Pro में 6.7-इंच 1.5K pOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट, 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप (जिसमें 10MP टेलीफोटो लेंस शामिल है), 4,500mAh बैटरी, 125W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके सक्सेसर में कुछ बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।
Motorola के एक और फोन जिसका मॉडल नंबर XT2507-1 है इसे EEC सर्टिफिकेशन मिला है। हालांकि लिस्टिंग में फोन का नाम या कोई हार्डवेयर डिटेल नहीं दी गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह Edge 60 सीरीज का संभवतः Edge 60 हिस्सा हो सकता है। चूंकि यह अभी सिर्फ एक अटकल है, इसलिए इसे पूरी तरह सच मानने के बजाय आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना बेहतर होगा।