Motorola Edge 70 Neo इंडिया लॉन्च कंफर्म! मिल सकता है 200MP Camera

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/Motorola-Edge-70-Fusion-price.jpg

पिछले महीने जानकारी सामने आई थी कि मोटोरोला कंपनी अपनी ‘ऐज 70’ सीरीज के नए मॉडल पर काम कर रही है जिसे ‘नियो’ टाइटल के साथ लाया जाएगा। यह स्मार्टफोन Lenovo forums पर स्पॉट हुआ था। वहीं अब कंपनी ने इस अपकमिंग 5जी फोन Motorola Edge 70 Neo की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है। ब्रांड की ओर से जर्मनी के बर्लिन शहर में आयोजित IFA 2026 के मंच से मोटोरोला ने इस नए स्मार्टफोन पर से पर्दा उठा दिया है।

Motorola Edge 70 Neo इंडिया लॉन्च डिटेल

मोटोरोला ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बता दिया है कि Motorola Edge 70 Neo बेहद जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी की ओर से ग्लोबली रिवील किया गया है कि वह मोटोरोला ऐज 70 नियो इंडिया में लॉन्च करेगी। फिलहाल कोई तय तारीख तो नहीं बताई गई है लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि यह आने वाले महीने में पेश हो जाएगा। यानी उम्मीद कर सकते हैं कि दिवाली से पहले यह नया Motorola 5G फोन Edge 70 Neo इंडियन मार्केट में उपलब्ध हो सकता है।

Motorola Edge 70 Neo डिटेल्स

लीक्स की मानें तो मोटोरोला ऐज 70 नियो को इंडिया में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। चर्चा है कि कंपनी इसे LPDDR5X RAM पर लॉन्च करेगी जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाएगी। वहीं फोन में रैम बूस्ट फीचर भी दिया जा सकता है।

Motorola Edge 70 Neo को 6.7-इंच की FHD+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार यह AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन हो सकती है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits तक का पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी देखने को मिल सकती है।

leak image

मोटोरोला ऐज 70 नियो 200MP Camera वाला फोन बताया जा रहा है। लीक्स की मानें तो इसे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा। इस कैमरा मॉड्यूल में एक मैक्रो सेंसर और एक डेडिकेटेड लाइट सेंसर शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Edge 70 Neo 5G फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है।

पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग मोटोरोला स्मार्टफोन में 6300mAh बैटरी दी जा सकती है। लीक्स की मानें तो कंपनी इसे 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मार्केट में उतारेगी और ग्राहको को इस फोन में रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिल सकता है। बहरहाल इस अपकमिंग 5जी फोन Motorola Edge 70 Neo की पुख्ता डिटेल्स के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।