12GB RAM के साथ दिखा Motorola Edge 70 Pro, जानें Geekbench पर सामने आए प्रमुख फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/motorola-edge-70-pro-teaser.jpg

स्मार्टफोन कंपनी Motorola का अपकमिंग प्रीमियम फोन Motorola Edge 70 Pro लॉन्च से पहले Geekbench पर स्पॉट हो गया है। जिसमें इसके प्रोसेसर, RAM और परफॉरमेंस स्कोर की जानकारी सामने आई है। वहीं, यह फोन Flipkart पर “Coming Soon” टैग के साथ टीज भी किया जा चुका है, जिससे लगता है कि इसकी एंट्री जल्द होने वाली है। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, आगामी Motorola Edge 70 Pro में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया जा सकता है। यह प्रोसेसर 1 कोर पर 3.40GHz, 3 कोर पर 3.20GHz और 4 कोर पर 2.20GHz के साथ स्पॉट हुआ है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G720 MC8 GPU मिल सकता है। जो गेमिंग और ग्राफिक्स परफॉरमेंस को बेहतर बना सकता है। मेमोरी के मामले में फोन में 12GB RAM और ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 16 मिलने की बात सामने आई है।

परफॉरमेंस स्कोर की बात करें तो Geekbench पर Motorola Edge 70 Pro डिवाइस ने सिंगल-कोर में 1,727 और मल्टी-कोर में 6,563 का स्कोर हासिल किया है, जो इसे एक पावरफुल मिड-प्रिमियम स्मार्टफोन बना सकता है।

Flipkart पर लाइव माइक्रोसाइट से यह भी पता चला है कि कंपनी Motorola Edge 70 Pro फोन को “Seize the Night” टैगलाइन के साथ पेश कर रही है, जो लो-लाइट फोटोग्राफी पर फोकस को दर्शाता है। लीक्स के मुताबिक, इसमें Sony LYT sensor के साथ सुपर जूम कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिससे नाइट और जूम फोटोग्राफी बेहतर हो सकती है।

डिजाइन की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro को तीन अलग-अलग फिनिश में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें tailored fabric (ब्लू), satin-luxe (ग्रीन) और marble finish (वाइट) शामिल हैं, जो इसे प्रीमियम और यूनिक लुक देंगे। टीजर से यह भी संकेत मिलता है कि फोन स्लिम डिजाइन के साथ आएगा।

लीक के अनुसार बैटरी के मामले में Motorola Edge 70 Pro स्मार्टफोन 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है, जो लंबे समय तक उपयोग के लिए बेहतर हो सकती है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है, जिससे फोन को तेजी से चार्ज किया जा सकेगा।

अपकमिंग Motorola Edge 70 Pro शानदार खूबियों के साथ मिड रेंज में अच्छा विकल्प बन सकता है। जिसमें पावरफुल परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और लो-लाइट फोटोग्राफी का अनुभव मिल सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो वेट कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च डेट या अन्य डिटेल मिलने पर नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।