Motorola Edge 70 Pro की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 6500mAh बैटरी और Dimensity 8500 Extreme के साथ आएगा

Motorola ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप Motorola Edge 70 Pro की लॉन्च डेट को आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है। कंपनी ने Flipkart माइक्रोसाइट के जरिए शेयर किया है कि यह स्मार्टफोन भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। माइक्रोसाइट पर फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन और कई दमदार फीचर्स का भी खुलासा हो चुका है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Motorola Edge 70 Pro को Seize the Night” टैगलाइन के साथ टीज किया गया है, जो इसके लो-लाइट कैमरा फोकस को दर्शाता है। फोन में प्रीमियम लुक देने के लिए Satin Luxe फिनिश, Tailor Fabric और Marble फिनिश जैसे यूनिक डिजाइन ऑप्शन मिलेंगे। वहीं, कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Pantone Curated शेड्स जैसे PANTONE Lily White, PANTONE Tea और PANTONE Titan में उपलब्ध होगा। जो इसे स्टाइलिश और अलग बनाते हैं।
कैमरा सेगमेंट Motorola Edge 70 Pro फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट नजर आता है। इसमें Sony LYTIA 710 सेंसर का इस्तेमाल किया जाएगा। जो खास तौर पर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए जाना जाता है। इसके साथ Multi-Spectral 3-in-1 सेंसर भी दिया जाएगा। जिससे बेहतर कलर एक्युरेसी और नैचुरल टोन मिलेंगे। कंपनी इस फोन में इंडस्ट्री का पहला Frame Match फीचर भी देने वाली है, जो फोटो और वीडियो क्वालिटी को और बेहतर बना सकता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इसमें 4K 60fps सपोर्ट मिलेगा, जिससे यूजर्स को प्रो-लेवल वीडियोग्राफी का अनुभव होगा।
परफॉरमेंस के लिए Motorola Edge 70 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट मिलने की पुष्टि हुई है, जो 3.4GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड के साथ आएगा। इसके साथ 12GB LPDDR5X RAM का सपोर्ट मिलेगा, जिससे यह डिवाइस मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग के लिए शानदार साबित हो सकता है। फोन में 4600mm² का बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया जाएगा, जो लंबे समय तक हीट को कंट्रोल में रखेगा।
डिस्प्ले की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro में 6.8-इंच का Super HD 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। यह स्क्रीन शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देने के साथ-साथ आउटडोर यूज में भी काफी ब्राइट और क्लियर रह सकती है।
मजबूती के लिए Motorola Edge 70 Pro फोन में Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन, मिलिट्री-ग्रेड ड्युरेबिलिटी और IP68/IP69 रेटिंग दी जाएगी। जिससे यह डिवाइस पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा। बैटरी के मामले में इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी मिलेगी। जो कंपनी के अनुसार दो दिन तक का बैकअप देने में सक्षम होगी। इसके साथ 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
ऑडियो और सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ शानदार साउंड एक्सपीरियंस मिलेगा। यह डिवाइस Android 16 पर काम करेगा और कंपनी इसमें 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है। साथ ही Moto AI फीचर्स भी ग्राहकों को स्मार्ट और बेहतर एक्सपीरियंस प्रदान करेंगे।
आगामी Motorola Edge 70 Pro मिड-प्रीमियम फ्लैगशिप के तौर पर देखा जा रहा है। जिसमें दमदार कैमरा, पावरफुल परफॉरमेंस और प्रीमियम डिजाइन मिलने वाला है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो हम 22 अप्रैल को इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।