Motorola का नया फोन होने वाला है इंडिया में लॉन्च, Edge 70 Pro का टीजर हुआ फ्लिपकार्ट पर लाइव

मोटोरोला ने अपनी ऐज सीरीज के तहत Motorola Edge 70, Edge 70 Fusion और Edge 70 Fusion+ स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। ऐज 70 और ऐज 70 फ्यूजन जहां इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हैं वहीं ऐज 70 फ्यूजन प्लस ग्लोबल मार्केट में पेश हुआ है। वहीं अब कंपनी इस सीरीज में एक और नया मोबाइल जोड़ने जा रही है। यह अपकमिंग स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro हो सकता है जो फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हो गया है।
Motorola Edge 70 Pro इंडिया में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने हालांकि अभी इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन शॉपिंग फ्लिपकार्ट पर नए मोटोरोला फोन लाइव हो गया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक नए मोटोरोला स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव की गई है। यहां मोबाइल के नाम का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन चर्चा है कि यह ऐज 70 प्रो के रूप में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। यह Curved Display वाला स्लीम फोन है जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा नजर आ रहा है।
इस अपकमिंग मोटोरोला फोन की माइक्रोसाइट पर कंपनी ने ‘seize the night’ टैगलाइन का इस्तेमाल किया है जो लो लाइट फोटोग्राफी की ओर ईशारा करता है। वहीं इस फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में यह जानकारी भी सामने आई है कि फोन को तीन फिनिश में लाया जाएगा। इनमें tailored fabric (ब्लू कलर), satin-luxe (ग्रीन कलर) और marble finish (सफेद कलर) शामिल हैं।
Motorola Edge 70 Pro की स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आई है लेकिन लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन 6,500एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। चर्चा है कि यह स्मार्टफोन सुपर ज़ूम की काबिलियत वाले Sony LYT सेंसर पर लाया जा सकता है। टीज़र देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मोटोरोला ऐज 70 प्रो स्लीम बॉडी वाले डिजाइन पर लॉन्च हो सकता है।
Motorola Edge 70 की बात करें तो यह मोबाइल सिर्फ 5.99mm थिकनेस के साथ आया था और वजन केवल 159 ग्राम है। इसका लॉन्च प्राइस 29,999 रुपये है जिसमें 8GB RAM + 256GB Storage मिलती है। मोटोरोल ऐज 70 5जी फोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 68W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग तकनीक मिलती है।
मोटोरोला ऐज 70 5जी फोन 4500nits पीक ब्राइटनेस वाली 6.67-इंच की 1.5K pOLED स्क्रीन सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर + 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस वाला रियर कैमरा सेटअप और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह IP68 + IP69 रेटिंग वाला फोन है जो MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर बना है। फुल डिटेल्स (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं।
Motorola Edge 70 Fusion पर नज़र डालें तो इसका लॉन्च प्राइस 26,999 रुपये है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है। यह मोबाइल फोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh बैटरी लगाई गई है और चार्जिंग के लिए 68W TurboPower का सपोर्ट दिया गया है। यह भी MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी और IP68 + IP69 रेटिंग वाला फोन है।
मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200nits पीक ब्राइटनेस वाली 6.8-इंच की 1.5K Extreme AMOLED Quad-Curved स्क्रीन दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल Sony LYT710 OIS सेंसर और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस सहित डेडिकेटेड 3-इन-1 लाइट सेंसर लगाया गया है। वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन डिटेल्स (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं।