Motorola Edge 70 Pro+ के कलर और कैमरा फीचर्स हुए कंफर्म, मिलेगा 50x Zoom

Motorola जल्द ही भारत में अपनी Edge 70 सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर वाला है। कंपनी ने हाल ही में पुष्टि की है कि Motorola Edge 70 Pro+ को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। हालांकि अभी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। इससे पहले फोन की माइक्रोसाइट अपडेट हुई है। जिसमें इसके कैमरा फीचर्स और कलर ऑप्शंस की जानकारी है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
माइक्रोसाइट में कंफर्म हुआ है कि आगामी Motorola Edge 70 Pro Plus में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। जो Sony LYT-710 सेंसर के साथ आएगा। कैमरे में 3.5-डिग्री ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट होगा। जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग बेहतर मिलेगी। यही नहीं फोन में 50x डिजिटल जूम सपोर्ट भी दिया जाएगा। जिसे Motorola की “Super Zoom Pro” तकनीक के जरिए बेहतर बनाया जाएगा।
कंपनी ने यह भी टीज किया है कि कैमरा सेटअप में ऐसा सेंसर होगा जो 81mm फोकल लेंथ सपोर्ट करेगा। जिससे शानदार पोर्ट्रेट और टेलीफोटो तस्वीरें ली जा सकेंगी। कंपनी ने फोन के तीन Pantone-curated कलर ऑप्शंस भी कंफर्म किए हैं। जिसमें Motorola Edge 70 Pro+ को Pantone Chicory Coffee, Pantone Stormy Sea और Pantone Zinfandel कलर में दिखाया गया है। इन तीनों वेरिएंट्स में अलग-अलग प्रीमियम फिनिश देखने को मिलेगी। जिसमें sculpted wood finish, twill-inspired finish और satin-luxe finish शामिल हैं।
डिजाइन की बात करें तो Edge 70 Pro+ फोन पूर्व में आए Edge 70 Pro जैसा ही लग रहा है। इसमें स्क्वायर-शेप कैमरा मॉड्यूल और फ्लैट रियर पैनल है। वहीं, फ्रंट में कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें सेंटर पंच-होल कटआउट मौजूद है। फोन के दाईं तरफ पावर और वॉल्यूम बटन दिख रहे हैं। जबकि बाईं तरफ एक अतिरिक्त बटन देखने को मिलता है। जिसका उपयोग किस लिए होगा इसकी जानकारी नहीं मिली है।
रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी Motorola Edge 70 Pro+ में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 16GB तक RAM दी जा सकती है। साथ ही दमदार चिपसेट और बड़ी बैटरी मिल सकती है। यह स्मार्टफोन भारत में Flipkart के जरिए सेल होगा।
बताते चलें कि Motorola Edge 70 Pro+ स्मार्टफोन Edge 70 लाइनअप का चौथा मॉडल होगा। जिसमें पहले से Motorola Edge 70, Motorola Edge 70 Pro और Motorola Edge 70 Fusion शामिल हैं। यदि आप मिड रेंज में नया और प्रीमियम डिवाइस लेने की इच्छा रखते हैं तो इसके लिए इंतजार किया जा सकता है। हम लॉन्च डेट या अन्य अपडेट मिलने पर नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।