Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 4 जून को होगा लॉन्च, मिलेगा 50MP Periscope कैमरा और 50x AI Zoom

Motorola ने आखिरकार भारत में अपने मिड रेंज वाले प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी इस फोन को 4 जून को लॉन्च करेगी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार टीजर सामने आ रहे थे। वहीं, अब ब्रांड ने पेश होने की तारीख के साथ डिजाइन, कैमरा और कई प्रीमियम फीचर्स की पुष्टि की है। यह डिवाइस लॉन्च के बाद Flipkart, Motorola India की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल होगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Motorola ने Edge 70 Pro+ को कंपनी ने Pantone के साथ पार्टनरशिप कर तीन खास टेक्सचर फिनिश में तैयार किया है। पहला Satin-Luxe Finish होगा जो Pantone Zinfandel कलर में आएगा। इसमें स्मूद मैट टेक्सचर देखने को मिलेगा। दूसरा Twill-Inspired Finish है जिसमें Pantone Blue Surf शेड के साथ फैब्रिक जैसा पैटर्न मिलेगा। वहीं, तीसरा Sculpted Wood Finish होगा जो Pantone Wood Gold कलर में प्राकृतिक वुड-ग्रेन डिजाइन के साथ देखने को मिलेगा। फोन में कंपनी का सिग्नेचर क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले डिजाइन और पतले बेजल्स दिए गए हैं।
Stunning Inside out✨
Introducing the new motorola edge 70 pro+, where luxurious Collections™️ finishes meet flagship experiences inside and out.Launching 4th June on Flipkart, https://t.co/azcEfy2uaW and leading retail stores.#motorolaIndia #motorolaEdge70ProPlus pic.twitter.com/LIcO0fDKhs
— Motorola India (@motorolaindia) May 24, 2026
Motorola Edge 70 Pro+ की सबसे बड़ी खूबी कैमरा होगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि इसमें 50MP का Periscope Telephoto कैमरा दिया जाएगा। जिसे कैटेगरी का सबसे पतला Periscope Lens बताया जा रहा है। आमतौर पर Periscope कैमरे वाले फोन थिक हो जाते हैं, लेकिन Motorola ने इस तकनीक को स्लिम डिजाइन के साथ देने की जानकारी दी है। यह कैमरा 50x AI Super Zoom Pro सपोर्ट करेगा। जिसमें moto AI आधारित इमेज प्रोसेसिंग दी जाएगी। जिससे जूम करने पर भी फोटो की डिटेल और स्टेबिलिटी बनी रहेगी।
Motorola Edge 70 Pro+ फोन के कैमरा सेटअप में 85mm फोकल लेंथ वाला Telephoto Lens मिलेगा। जिसमें Optical Image Stabilization (OIS) सपोर्ट होगा। इसके साथ Sony LYTIA 710 50MP प्राइमरी सेंसर जोड़ा जाएगा। जिसे बेहतर लो-लाइट और हाई-कॉन्ट्रास्ट फोटोग्राफी के लिए दिया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 12mm Ultrawide से लेकर 85mm Telephoto तक की फोकल रेंज मिल सकती है। यानी आपको पोर्ट्रेट और जूम फोटोग्राफी में शानदार अनुभव होगा।
लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें तो Motorola Edge 70 Pro+ में 6.7 से 6.8 इंच का 1.5K Quad-Curved AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा फोन में TurboPower फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। हालांकि बैटरी साइज और प्रोसेसर से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
कंपनी अगले हफ्ते इसे लॉन्च कर रही है जहां इसकी कीमत और फीचर्स शेयर किए जाएंगे। प्रीमियम डिजाइन, पतले Periscope कैमरा और AI Zoom फीचर्स के साथ Motorola Edge 70 Pro+ संभावित तौर पर Samsung, OnePlus और Xiaomi के स्मार्टफोंस से मुकाबला कर सकता है। यदि आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।