Motorola Edge 70 Pro Plus इंडिया प्राइस आया सामने! देखें कितने रुपये में लॉन्च होगा ये 50MP Selfie कैमरा फोन

मोटोरोला कंपनी इस सप्ताह भारत में अपना नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है। 4 जून को Motorola Edge 70 Pro Plus इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी की ओर से इस अपकमिंग फोन की स्पेसिफिकेशन्स पहले ही रिवील की जा चुकी है। वहीं अब लॉन्च से पहले ही मोटोरोला ऐज 70 प्रो+ प्राइस भी सामने आ गया है। टिपस्टर की ओर से इस अपकमिंग 5जी स्मार्टफोन की कीमत शेयर की गई है।
Motorola Edge 70 Pro Plus प्राइस
Motorola Edge 70 Pro+ 5G फोन के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट की कीमत सामने आई है। इस फोन का प्राइस टिपस्टर संजू चौधरी ने शेयर किया है। लीक के मुताबिक यह मोटोरोला का 5जी फोन 47,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि उम्मीद की जा सकती है कि डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ यह Motorola मोबाइल 45 हजार रुपये से कम में सेल के लिए उपलब्ध काया जा सकता है।
बताते चलें कि मोटोरोला इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऐज 70 प्रो प्लस सिंगल मेमोरी वेरिएंट में ही लिस्ट किया गया है। वहीं कंपनी की ओर से अनाउंस किया जा चुका है कि यह स्मार्टफोन तीन कलर मॉडल्स में बिकेगा जिनमें PANTONE फिनिशन वाले Stormy Sea, Chicory Coffee और Zinfandel मॉडल शामिल होंगे। बहरहाल फोन की पुख्ता कीमत, सेल डेट और ऑफर्स की जानकारी के लिए 4 जून का इंतजार करना होगा।
Motorola Edge 70 Pro Plus कैमरा
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस मोटोरोला ऐज 70 प्रो+ की सबसे बड़ी यूएसपी इस फोन का कैमरा बन सकती है। Motorola Edge 70 Pro+ को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा रहा है। यह 1.28µm Quad Pixel टेक्नोलॉजी के साथ लाया जाएगा जो एफ/1.9 अपर्चर पर काम करेगा। फोन के सेल्फी कैमरा के साथ एआई का सपोर्ट भी मिलेगा।
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए ऐज 70 प्रो प्लस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल LYT710 OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 122 डिग्री एफओवी वाला 50 मेगापिक्सल Ultrawide एंगल लेंस और 3.5x Optical व 50x Super Zoom की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल Periscope Telephoto लेंस मौजूद है।
Motorola Edge 70 Pro Plus स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस इंडिया में MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड से लेकर 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। भारतीय बाजार में इस मोटोरोला 5जी फोन को LPDDR5X RAM पर लाया जाएगा।
एलपीडीडीआर5एक्स रैम फोन में मल्टीटॉस्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करेगी। यह मोटोरोला स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 के साथ लाया जाएगा जिसके साथ कंपनी 3 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट मुहैया कराएगी। बताते चलें कि फोन में UFS 4.1 Storage तकनीक मिलेगी जो फास्ट मेमोरी एक्सेस और डाटा ट्रांसफर में मदद करेगी।
Motorola Edge 70 Pro Plus 5G फोन में 2772 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। कंपनी ने इसे Super HD स्क्रीन का नाम दिया है जिसे Extreme AMOLED पैनल पर बनाया गया है। यूजर्स को इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सेंपलिंग रेट और 5200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। यह मोबाइल इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस होगा।
पावर बैकअप के लिए Edge 70 Pro+ 5G स्मार्टफोन को तगड़ी 6500mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा रहा है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज के बाद इसपर 29 घंटे तक का video playback टाइम मिल सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W TurboPower के साथ 15W wireless चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5W Wired और 10W Wireless reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।