OnePlus 15R को टक्कर देगा Motorola Edge 70! Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर हो सकता है लॉन्च

मोटोरोला ने अक्टूबर महीने में Motorola Edge 70 5G फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। यह मोबाइल Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर लाया गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज के ‘अल्ट्रा’ मॉडल को भी जल्द बाजार में उतार सकती है। ताजा लीक में फोन प्रोसेसर की जानकारी भी सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि Motorola Edge 70 Ultra क्वॉलकॉम के ही Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है।
मोटोरोला ऐज 70 अल्ट्रा के प्रोसेसर की जानकारी प्रसिद्ध टिपस्टर इवानब्लास द्वारा शेयर की गई है। लीक के अनुसार यह मोटोरोला का फ्लैगशिप फोन होगा जिसे Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह प्रोसेसर क्वालकॉम ने पिछले सप्ताह ही अनाउंस किया है जो 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना है। यह 3.32GHz से लेकर 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बता दें कि OnePlus 15R इसी प्रोसेसर पर इंडिया में लॉन्च होगा।
Qualcomm's just-announced Snapdragon 8 Gen 5 SoC is set to power Motorola's upcoming, non-foldable flagship, codenamed Urus and likely branded as Edge 70 Ultra.
— Evan Blass (@evleaks) November 26, 2025
अगर मोटो रेजर को छोड़ दें तो बीते लंबे समय से मोटोरोला ऐसा कोई हाईएंड डिवाइस मार्केट में नहीं लेकर आई है। Motorola Edge 70 Ultra का प्रोसेसर बताता है कि यह एक फ्लैगशिप फोन होगा जो प्रीमियम सेगमेंट में लाया जाएगा। चिपसेट के हिसाब से कहा जा सकता है कि ऐज 70 अल्ट्रा की कीमत 40 हजार से 50 हजार रुपये के बीच रखी जा सकती है। यह मोबाइल वनप्लस, सैमसंग और आइकू जैसे ब्रांड्स के पावरफुल स्मार्टफोंस को टक्कर देने की क्षमता रखेगा।
मोटोरोला ऐज 70 अल्ट्रा कुछ दिनों पहले XT2603-1 मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर भी लिस्ट हुआ था। बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर में 2636 और मल्टी-कोर में 7475 स्कोर प्राप्त हुआ था। इस सर्टिफिकेशन में Edge 70 Ultra 16GB RAM से लैस दिखाया गया था। वहीं अन्य लीक्स की मानें तो यह फोन 1.5K OLED स्क्रीन और periscope telephoto कैमरा के साथ मार्केट में कदम रख सकता है।
Motorola Edge 70 की बात करें तो यह स्मार्टफोन 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। इसमें 12GB LPDDR5X RAM के साथ 512GB UFS 3.1 storage दी गई है। पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल 4800mAh बैटरी सपोर्ट करता है। अगर आपको लग रहा है कि इतनी छोटी बैटरी क्यूं! तो बता दें कि मोटोरोला ऐज 70 की मोटाई सिर्फ 5.9mm है।
यह मोबाइल 6.67-इंच की 1.5K pOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है। इस फोन स्क्रीन पर कंपनी ने Water Touch Technology का भी इस्तेमाल किया है जिसके चलते गीले हाथों से भी टच सही काम करेगा। फोन बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 68W फास्ट चार्जिंग तकनीक और 15W वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला ऐज 70 5जी स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया गया है जो 120° एफओवी वाले 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 3-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोटोरोला फोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन के दिए गए अन्य फीचर्स की बात करें तो मोटोरोला ऐज 70 को IP68 + IP69 रेटिंग प्राप्त है जो इसे डस्ट और वॉटरप्रूफ बनाती है। वहीं MIL-STD 810H मिलिट्री सर्टिफिकेशन इसे मजबूती प्रदान करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 और वाईफाई के साथ NFC भी दिया गया है। इसमें Google Gemini वॉयस कंट्रोल भी मिलेगा। इस फोन का फ्रेम स्ट्रांग aircraft-grade aluminum पर बना है और स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 7आई की लेयर चढ़ाई गई है।