Moto G64 5G इंडिया में हुआ पेश, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सहित जानें कितना होगा इस फोन का रेट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/04/moto-g64-5g-1.jpg

Moto G64 5G फोन इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। अगले हफ्ते इस नए मोटोरोला 5जी फोन को भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। मार्केट में आने से पहले ही कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये मोटो जी64 5जी को रिवील कर दिया है। फोन की फोटोज़, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर खुलासा ब्रांड की ओर से कर दिया गया है तथा Moto G64 5G की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Moto G64 5G लॉन्च डेट

मोटोरोला मोटो जी64 5जी फोन 16 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। इस फोन को वचुर्अल लॉन्च ईवेंट के जरिये भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। 16 अप्रैल की दोपहर 12 बजे Moto G64 5G Price अनाउंस होगा। फोन लॉन्च को ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी लाइव देखा जा सकेगा।

Moto G64 5G प्राइस

मोटोरोला इंडिया वेबसाइट पर मोटो जी64 5जी फोन दो वेरिएंट्स में लिस्ट हुआ है। एक वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB Storage दी गई है तथा दूसरा 12GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है। हमारा अनुमान है कि कंपनी 8जीबी रैम वाले Moto G64 5G को 18,999 रुपये में लॉन्च कर सकती है तथा Moto G64 5G 12जीबी का प्राइस 20,999 रुपये हो सकता है। भारत में यह फोन Mint Green, Pearl Blue और Ice Lilac कलर में बिकेगा।

Moto G64 5G ईमेज

Moto G64 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

मोटो जी64 5जी फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल स्क्रीन है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

कैमरा

मोटो जी64 5जी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो OIS फीचर से लैस है तथा Quad Pixel टेक्नोलॉजी पर काम करता है। रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल डेप्थ+मैक्रो सेंसर भी मौजूद है। वहीं सेल्फी खींचने तथा रील्स बनाने के लिए Moto G64 5G 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

Moto G64 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। एक बार के फुल चार्ज में यह तगड़ी बैटरी लगातार कई घंटो का बैकअप देने की क्षमता रखती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोटोरोला फोन को 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

मैमोरी

मोटोरोला फोन फोन को इंडियन मार्केट में दो रैम वेरिएंट्स में लेकर आ रही है। फोन के बेस मॉडल में जहां 8जीबी रैम दी जाएगी वहीं बड़ा वेरिएंट 12जीबी रैम सपोर्ट करेगा। इस फोन में 128जीबी व 256जीबी के दो स्टोरेज आॅप्शन्स मिलेंगे। सभी वेरिएंट्स में 1टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

प्रोसेसिंग

मोटो जी64 5जी फोन एंडरॉयड 14 पर लॉन्च होगा ​तथा एंडरॉयड 15 रेडी होगा। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने में सक्षम होगा। वहीं मोटो जी64 5 फोन में 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी साथ आएगी।

Moto G64 5G फीचर्स