
मोटोरोला की मोटो जी7 सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन मोटो जी7 प्ले को लेकर कल ही हमनें एक खबर पब्लिश की थी जिसमें फोन की एफसीसी लिस्टिंग का खुलासा किया गया था। इस लिस्टिंग के बाद ही यह पता चला था कि मोटोरोला मोटो जी7 व मोटो जी7 प्लस के साथ ही मोटो जी7 प्ले का भी निर्माण कर रही है। वहीं आज इस सीरीज़ में एक और नई कड़ी जुड़ गई है। एक ताजा लीक में अब मोटो जी सीरीज़ के एक और बिल्कुल नए स्मार्टफोन मोटो जी7 पावर की जानकारी सामने आई है जिसमें फोन को अमेरिकन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
मोटो जी7 पावर को अमेरिकी वेबसाइट एफसीसी पर देखा गया है। एफसीसी ने मोटो जी7 पावर को एक्सटी1955-4 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया है। एफसीसी पर हालांकि मोटो जी7 पावर की अधिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन नए लीक ने यह साफ कर दिया है कि मोटो जी सीरीज़ का यह आगामी स्मार्टफोन अपने नाम के अनुरूप ही दमदार व पावरफुल बैटरी से लैस होगा। लीक में बताया गया है कि मोटो जी7 पावर 5,000एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।
एफसीसी के अनुसार मोटो जी7 पावर की उंचाई 159एमएम और चौड़ाई 76एमएम होगी तथा फोन को डायमेंशन 167एमएम को होगा। इस डायमेंशन को देखते हुए कहा जा सकता है कि मोटो जी7 पावर को 6.2-इंच से लेकर 6.5-इंच तक की डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन के बैक पैनल सिंगल रियर कैमरा होने की पुष्टि भी इस लीक में की गई है। मोटो जी7 पावर का बैक कैमरा एलईडी फ्लैश से लैस होगा।
फोन की स्क्रीन के बीच में होगा लेनोवो ज़ेड5एस का सेल्फी कैमरा ! फोटो आई सामने
कल ही सामने आए मोटो जी7 प्ले की बात करें तो लीक के अनुसार एंडरॉयड के सबसे नए ओएस वर्ज़न एंडरॉयड पाई पर पेश किया जाएगा जिसके साथ यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करेगा। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 506 जीपीयू देखने को मिल सकता है। मोटोरोला ने हालांकि अभी तक मोटो जी7, मोटो जी7 प्लस, मोटो जी7 प्ले और मोटो जी7 पावर के लॉन्च को लेकर कोई आॅफिशियल घोषणा नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि ये फोन जनवरी के शुरूआती हफ्तों में आधिकारिक तौर पर पेश कर दिए जाएंगे।


















