Moto G71 5G Phone अगले हफ्ते हो रहा है इंडिया में लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/11/Moto-G31-India-Launch-Price.jpg

Motorola ने बीते कुछ समय में इंडिया में अपनी मोटो ‘जी’ सीरीज़ के तहत दो नए स्मार्टफोन जोड़े हैं जो Moto G31 और Moto G51 5G नाम के साथ बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी भारत में एक और 5G Phone लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जो मोटो जी71 5जी नाम के साथ लॉन्च होगा। ताजा लीक में दावा किया गया है कि Moto G71 5G Phone जनवरी के दूसरे सप्ताह यानी अगले हफ्ते ही इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर अभी कंपनी की ओर से लॉन्च डेट अनाउंस करने का इंतजार किया जा रहा है।

Moto G71 5G की स्पेसिफिकेशन्स

इस मोटोरोला फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटो जी71 5जी में 6.4 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो पंच-होल डिजाईन पर बनी है। इस फोन की स्क्रीन ओएलईडी पैनल वाली है तथा कंपनी ने फोन को आईपी52 सर्टिफाइड बनाया है। यानी धूल व पानी गिरने पर ही यह फोन सुरक्षित रहेगा।

Motorola Moto G71 5G फोन एंडरॉयड 11 से लैस है तथा माययूआई पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है। इंटरनेशनल मार्केट में मोटो जी71 5जी 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 3 जीबी की वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है। यानी जरूरत पड़ने पर यह मोटोरोला फोन 11 जीबी रैम की परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। वहीं इस मोटोरोला फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।

यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन, अब होगा दंगल!

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto G71 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इस मोटोरोला फोन का रियर कैमरा सेटअप 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो जी71 स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एआई तकनीक से लैस है।

Motorola Moto G71 5G एक डुअल सिम फोन है जो 5जी के साथ 4जी एलटीई भी सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और एनएफसी के साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह मोटो फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं साथ ही फोटो में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Moto G71 5G 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।