15 मई को लॉन्च होगा मोटोरोला का पहला पंच-होल डिसप्ले और 48-एमपी कैमरे वाला Moto One Vision

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/12/Moto-P40.jpg

मोटोरोला को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही हैं कि कपंनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे पंच-होल डिसप्ले पर पेश लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का नाम Moto One Vision बताया जा रहा है जो मोटोरोला ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें इस तरह की डिसप्ले देखने को मिलेगी। Moto One Vision को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं लेकिन कंपनी की ओर से अभी भी इस डिवाईस को पर्दे में रखा गया है। तमाम लीक्स के बीच आज फिर से इस फोन से जुड़ी खबर सामने आई है कि मोटोरोला आने वाली 15 मई को Moto One Vision से पर्दा उठा देगी और इसे टेक मंच पर पेश कर देगी।

लॉन्च डिटेल

Moto One Vision के लॉन्च डेट का जानकारी एक ट्वीट के जरिये सामने आई है जिसे टिप्सटर द्वारा शेयर किया गया है। इस ट्वीट में मोटोरोला ईवेंट का पोस्टर शेयर किया गया है जिसमें 15 मई की तारीख लिखी गई है। तारीख के साथ ही बताया गया है कि इस दिन मोटोरोला ब्राजील के साओ पॉलो में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से Moto One Vision टेक मंच पर दस्तक देगा।

लीक हुए इस पोस्टर में हालांकि फोन के नाम का जिक्र नहीं किया गया है लेकिन ट्वीट की मानें तो Moto One Vision ही इस ईवेंट में लॉन्च होगा। इस ट्वीट में लॉन्च पोस्टर के साथ ही Moto One Vision की फोटो भी शेयर की गई है जिसमें फोन को फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स से दिखाया गया है। यह पोस्टर लीक होने के बाद माना जा रहा ​है कि लेनोवो अधिकृत कंपनी मोटोरोला जल्द ही अपने आगामी स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा करने वाली है।

डिजाईन

Moto One Vision के डिजाईन की बात करें तो इस फोन को पंच-होल डिसप्ले से लैस दिखाया गया है। इस फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी नॉच या फिजिकल बटन नहीं दिया जाएगा। डिसप्ले के उपरी बाईं ओर स्क्रीन में ही छोटा सा छेद दिया गया और इसी में सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। फोन के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया जाएगा। फोटो में बैक पैनल पर बाईं ओर वर्टिकल शेप में डुअल रियर कैमरा दिखाया गया है जो फ्लैश लाईट से लैस है।

Moto One Vision के बैक पैनल पर मोटो लोगो लगा है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडिड होगा। बैक पैनल पर नीचे की ओर एंडरॉयड वन भी लिखा गया है। फोन के बाईं ओर सिम ट्रे, वॉल्यूम और पावर बटन मौजूद हैं। डिवाइस के नीचे में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक होल होगा। इसके साथ ही Moto One Vision में 3.5एमएम ईयरफोन सॉकेट भी देखने को मिलेगा। सामने आई फोटो में फोन की मोटाई कुछ ज्यादा प्रतीत हुई है, यदि ऐसा सच में है तो कह सकते हैं कि यह फोन बड़ी और पावरफुल बैटरी से लैस होगा।

स्पेसिफिकेन्स

अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार Moto One Vision को 21:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जा सकता है जिसका स्क्रीन रेज्ल्यूशन 2520 × 1080 पिक्सल होगा। इस फोन में 6.2-इंच का डिसप्ले साईज़ देखने को मिल सकता है। लीक के मुताबिक यह फोन आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 10एनएम तकनीक पर बने सैमसंग के एक्सनॉस 9610 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम माली जी72 जीपीयू देखने को मिलेगा।

लीक के अनुसार Moto One Vision डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा। बताया गया है कि यह फोन 2 रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा जिनमें 3जीबी रैम तथा 4जीबी रैम मौजूद रहेगी। वहीं स्टोरेज के लिए इस फोन में 32जीबी, 64जीबी और 128जीबी के स्टोरेज वेरिएंट दिए जा सकते हैं। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Moto One Vision में 3,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।