मोटोरोला का फैन्स को तोहफा, त्यौहार के मौके पर मोटो फोन्स की कीमतों में बड़ी की कटौती

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/05/Moto-G6.jpg

त्यौहारों का सीज़न शुरू होने वाला है। हर बार की तरह सभी आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स जहां इस बार की शॉपिंग डेज़ की शुरूआत करने वाली है, वहीं स्मार्टफोन कंपनियां भी अपने यूजर्स को लुभाने के लिए विभिन्न आॅफर लेकर आ रही है। इसी कड़ी में दमदार स्मार्टफोन के मशहूर ब्रांड मोटोरोला ने भी अपने फैन्स के त्यौहार को और भी खुशगवार करते हुए अपने दो हिट स्मार्टफोंस की कीमतों में कटौती की है। मोटोरोला प्राइस कट के साथ ही अपने स्मार्टफोंस की खरीद पर शानदार व आर्कषक आॅफर्स भी दे रही है।

मोटोरोला ने अपने डुुअल रियर कैमरा वाले दमदार स्मार्टफोन मोटो एक्स4 की कीमत में सीधे 2,000 रुपये की कटौती की है। मोटो एक्स4 का 4जीबी रैम वेरिएंट पहले जहां 17,999 रुपये में आता था वहीं अब इस फोन को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह मोटो एक्स4 का 3जीबी रैम वेरिएंट 15,999 रुपये की बजाय अब सिर्फ 13,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

इसके साथ ही मोटोरोला इंडिया ने 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी से लैस स्मार्टफोन मोटो ई5 प्लस की कीमत में भी एक हजार रुपये की कटौती की है। 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली मैक्स विज़न डिसप्ले वाला यह फोन पहले जो 11,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध था, वहीं अब इस दमदार स्मार्टफोन को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। प्राइस कट के साथ ही मोटोरोला के इन दोनों स्मार्टफोंस को यदि आप पेटीएम से खरीदते हैं तो 3,000 रुपये का कैशबैक भी प्राप्त होगा।

मोटोरोला स्मार्टफोंस को बजाज​ फिनसर्व से नो कॉस्ट ईएमआई से खरीदा जा सकता है। मोटो एक्स4 और मोटो ई5 प्लस को पेटीएम, मोटो हब के साथ साथ रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। मोटोरोला की ओर से दिए जा रहे समस्त आॅफर्स की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें