Exclusive : Motorola Razr 2023 की फोटो आई सामने, लुक और डिजाईन की मिली जानकारी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/03/Moto-Razr-2023-.jpg

Motorola ने साल 2019 में अपने बहुचर्चित मॉडल Motorola Razr का नया एडिशन पेश किया था। कपंनी ने Moto Razr के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन सेग्मेंट में एंट्री की थी। पिछले साल सितंबर 2022 में कंपनी द्वारा मोटो रेज़र 2 जेनरेशन बाजार में लाया गया था और अब कंपनी इसकी तीसरी जेनरेशन Motorola Razr 2023 पर काम शुरू कर चुकी है। विश्वसनीय टिपस्टर सुधांशु से जरिये हमें इस मोटोरोला के इस नए फोन की एक्सक्लूसिव ईमेज प्राप्त हुई है जिसमें नए मोटो रेज़र की लुक और डिजाईन रिवील हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने इसका मॉडल नंबर भी बताया है। जानकारी के अनुसार यह फोन Moto XT2321-3 मॉडल के साथ आएगा।

मोटोरोला रेज़र 2023 का डिजाइन

Motorola Razr 2023 की फोटो टिपस्टर सुधांशू ने शेयर की है जिसमें फोन के रियर पैनल पर दिखाया गया है। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि यह रेज़र फोन डुअल कलर शेड में लाया जाएगा। यह पहली बार होगा जब Moto Razr के बैक पैनल पर दो कलर दिए जा रहे हैं। हमें प्राप्त फोटो में उपरी हिस्से पर ब्लैक रंग दिखाया गया है तथा नीचले हिस्से पर मरून रंग मौजूद है। इन दोनों कलर्स के बीच में हिंज़ भी नज़र आ रहा है।

फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप लगा हुआ है जो होरिजेंटल शेप में है। दोनों ही लेंस रिंग बॉडी पार्ट पर लगे हैं जिसके साईड में फ्लैश लाईट दी गई है। रियर पैनल के नीचले हिस्से पर Motorola का लोगो लगा है। फोटो में Motorola Razr 2023 के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं।

मोटोरोला रेज़र 2022

Moto Razr 2022 की बात करें तो यह स्मार्टफोन में क्वालकॉम के Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 12GB की रैम के साथ पेश किया गया था। मोटोरोला के इस फोन में 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। Moto Razr 2022 स्मार्टफोन में 6.7-इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले HDR10+ और 144Hz रिफ़्रेश रेट सपोर्ट करता है।

Moto Razr 2022

Razr 2022 स्मार्टफोन में 2.7-इंच का आउटर डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले को नोटिफिकेशन्स के लिए यूज किया जा सकता है। इसके साथ ही रियर कैमरा से सेल्फी क्लिव करते हुए इस डिस्प्ले का इस्तेमाल दिया जा सकता है। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto Razr 2022 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 32 MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

Moto Razr 2022

लेटेस्ट Razr स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित Motorola के MyUI 4.0 स्किन पर रन करता है। Moto Razr 2022 स्मार्टफोन में 3,500 mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमोस सपोर्ट और कनेक्विटिवी के लिए 19 5G बैंड, 4G, Wi-Fi 6E, Bluetooth, का सपोर्ट दिया गया है।