5000 रुपये डिस्काउंट के साथ Motorola Signature की सेल शुरू, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/motorola-signature-price.jpg

Motorola ने 23 जनवरी को अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Signature को भारत लॉन्च किया है। जिसकी सेल आज से शुरू हो गई है। इसे आज दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकता है। यह Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए लिया जा सकता है। खास बात यह है कि इस पर आपको 5,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल जाएगा। आइए, आगे आपको कीमत, ऑफर्स, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी देते हैं।

भारत में Motorola Signature की शुरुआती कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट के लिए 59,999 रुपये रखी गई है। इसके अलावा यह फोन 16GB रैम + 512GB स्टोरेज में 64,999 रुपये और टॉप-एंड 16GB रैम + 1TB मेमोरी में 69,999 रुपये की कीमत पर मिलेगा।

लॉन्च ऑफर के तहत HDFC और Axis Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद फोन की शुरुआती कीमत 54,999 रुपये हो जाती है। ग्राहक चाहें तो 5,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस का भी फायदा उठा सकते हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो Motorola Signature में 6.8-इंच की फुल HD+ Extreme AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 2780 x 1264 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दे सकता है। डिजाइन और मजबूती के मामले में भी Motorola Signature प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट कर सकता है। यह फोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है और इसे IP68 + IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा दे सकता है। फोन में aircraft-grade aluminium फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है और इसकी स्क्रीन Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्टेड है। खास बात यह है कि इतनी मजबूत बॉडी के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 6.99mm है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Motorola Signature को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लाया गया है। यह 3nm फैब्रिकेशन पर बना चिपसेट है, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.32GHz से लेकर 3.8GHz तक जाती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन ने 30,98,258 का AnTuTu स्कोर हासिल किया है, जो OnePlus 15R के स्कोर 29,57,229 से भी ज्यादा है। हाई-एंड चिपसेट की वजह से यह फोन हेवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी दमदार माना जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Motorola Signature एंड्राइड 16 पर रन करेगा। कंपनी इसे 7 जेनरेशन के OS अपग्रेड और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी देगी।

कैमरा Motorola Signature की सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है। इस फोन में कुल चार 50MP कैमरे दिए गए हैं। फ्रंट में पंच-होल डिजाइन के साथ 50MP Sony LYT500 सेल्फी कैमरा मिलता है। जो Quad Pixel टेक्नोलॉजी सपोर्ट से लैस है और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी दे सकता है। वहीं, रियर साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP Sony LYT828 प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसके साथ 3x ऑप्टिकल जूम और 100x सुपर जूम सपोर्ट करने वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस लगा है। साथ में 122-डिग्री FOV वाला 50MP अल्ट्रावाइड एंगल लेंस मिलता है।

बैटरी के लिए Motorola Signature में 5200mAh की silicon-carbon बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन फुल चार्ज पर 52 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। चार्जिंग के लिए फोन में 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिसके बारे में Motorola का कहना है कि सिर्फ 7 मिनट की चार्जिंग में पूरे दिन का बैकअप मिल सकता है। इसके अलावा फोन 50W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकता है।

Motorola Signature उन ग्राहकों को टारगेट कर सकता है जो प्रीमियम डिजाइन, फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस, दमदार कैमरा और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट की तलाश में हैं। इसका मुकाबला भारत में सेल हो रहे OnePlus 15R से हो सकता है। यदि आप नए और दमदार फोन की तलाश में हैं तो इन दोनों में से किसी को भी चुन सकते हैं। हम आपको आगे भी ऐसे ही टेक अपडेट देते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।

See Full Specs

Motorola Signature Price
Rs. 54,897
Go To Store
See All Prices