Flipkart पर दिखी Motorola Signature की झलक, फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशंस के साथ जल्द होगी एंट्री

Motorola का नया प्रीमियम स्मार्टफोन जल्द ही भारत में दस्तक देने वाला है। जिसे Motorola Signature के नाम से पेश किया जाएगा। कुछ दिनों पूर्व इसे लेकर रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन सामने आए थे। जिससे इसके डिजाइन और कलर ऑप्शंस की जानकारी मिली थी। वहीं, अब कंपनी की ओर से भारत में लॉन्च की पुष्टि की गई है। यह डिटेल्स ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Flipkart पर सामने आई हैं। उम्मीद है इसे नए साल में उतारा जाएगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Flipkart वेबसाइट पर Motorola Signature फोन के लिए खास प्रमोशनल पेज लाइव हुआ है, जिस पर “Signature Class is Coming Soon!” लिखा हुआ है। खास बात यह है कि इस पेज पर सीधे तौर पर Motorola का नाम नहीं है, बल्कि यूज़र्स से ब्रांड को पहचानने के लिए कहा जा रहा है। हिंट्स के तौर पर Motorola का मशहूर Batwing लोगो और Pantone पार्टनरशिप दिखाई गई है। यही नहीं सही जवाब देने पर स्क्रीन पर एक मैसेज आता है, जिसमें लिखा है “Come back on 28th Dec”, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि 28 दिसंबर को इस मोबाइल से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती हैं।
लीक और अफवाहों की मानें तो Motorola Signature को कंपनी तगड़े फीचर्स के साथ बाजार में लाएगी। कहा जा रहा है कि इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जो इसे फ्लैगशिप सेगमेंट में मजबूत विकल्प बना सकता है। इसके साथ फोन में 16GB RAM और लेटेस्ट Android 16 पर आधारित सॉफ्टवेयर मिलने की उम्मीद है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.7-इंच का OLED पैनल दिया जा सकता है, जिस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है।
लीक के अनुसार Motorola Signature में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। जिसमें एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह पेरिस्कोप लेंस 12-71mm फोकल रेंज को सपोर्ट कर सकता है। जिससे पोर्ट्रेट और लॉन्ग-रेंज फोटोग्राफी में बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं। इसके अलावा फोन में Sony LYTIA कैमरा सेंसर हो सकता है। जो OIS के साथ आ सकता है। इन डिटेल्स से साफ है कि Motorola शानदार फोटोग्राफी अनुभव प्रदान कर सकता है।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार Motorola Signature को प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर लाया जा सकता है। इसमें मिलने वाले चिपसेट के साथ फिलहाल OnePlus 15R स्मार्टफोन लॉन्च हो चुका। ऐसे में Motorola Signature की टक्कर इससे हो सकती है।
Motorola Signature उन लोगों के लिए हो सकता है जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस, यूनिक डिजाइन, प्रीमियम बिल्ड और एडवांस कैमरा पसंद करते हैं। हालांकि और डिटेल्स मिलने पर हम आपको और ज्यादा अच्छा सुझाव दे पाएंगे। यदि आप आने वाले नए साल में नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आगे भी आपको इसकी जानकारी देंगे। ऐसे ही और अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।