Motorola Signature इंडिया में लॉन्च, 16GB RAM और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ 50MP सेल्फी कैमरा

Motorola Signature इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह भारतीय बाजार का दूसरा ऐसा मोबाइल फोन है जो Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लाया गया है। इससे पहले सिर्फ OnePlus 15R ही इस चिपसेट पर लॉन्च हुआ था। मोटोरोला सिग्नेचर प्रीमियम फ्लैगशिप फोन है जो 7 एंड्रॉयड और सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया है। इस नए पावरफुल स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Motorola Signature इंडिया में 12GB RAM और 16GB RAM पर लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं 16जीबी रैम वाला फोन 512GB और 1TB स्टोरेज पर लाया गया है जिनका रेट क्रमश: 64,999 और 69,999 रुपये है। मोटोरोला सिग्नेचर की सेल इंडिया में 30 जनवरी से शुरू होगी जिसे Pantone Martini Olive और Pantone Carbon कलर में खरीदा जा सकेगा।
सबसे पहले परफॉर्मेंस का ही जिक्र करें तो मोटोरोला सिग्नेचर को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 3.32गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 30,98,258 AnTuTu score अचीव कर चुका है जो वनप्लस 15आर से कुछ 29,57,229 से अधिक है।
Motorola Signature को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे 7 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 7 साल की ही सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया है। यह पहली बार है जब किसी मोटोरोला के फोन में इतनी लंबी अपडेट दी जा रही है। लंबी ओएस अपडेट वाली कंपनियों में अभी तक सिर्फ Samsung का नाम ही अव्वल होता था। मोटोरोला सिग्नेचर अभी से ही Android 23 OS के लिए तैयार है।
नया मोटोरोला स्मार्टफोन मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफाइड बॉडी पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। वहीं फोन को IP68 + IP69 रेटिंग प्राप्त है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखने में मदद करती है। मोटोरोला ने इस फोन में aircraft-grade aluminum फ्रेम का इस्तेमाल किया है। इसी तरह कंपनी ने मोबाइल की स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास Victus 2 से प्रोटेक्ट किया है। बताते चलें कि मोटोरोला सिग्नेचर 5जी फोन की थिकनेस केवल 6.99mm है।
मोटोरोला सिग्नेचर का कैमरा इस मोबाइल की मेन यूएसपी है। इस फोन में कुल चार कैमरा लगाए गए हैं और चारों ही 50-मेगापिक्सल के हैं। अगर सेल्फी कैमरा की बात पहले करें तो डिवाइस के फ्रंट पैनल पर पंच-होल में 50MP Sony LYT500 सेंसर लगाया गया है। यह Quad Pixel टेक्नोलॉजी से लैस है और फोन के फ्रंट कैमरा से 4K video रिकॉर्ड की जा सकती है।
Motorola Signature ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन Sony LYT828 OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 3x ऑप्टिकल ज़ूम व 100x सुपर ज़ूम की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 122° एफओवी वाला 50 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस लगाया गया है।
डिस्प्ले की बात करें तो यह मोटोरोला का नया फोन 2780 x 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की फुलएचडी स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह Extreme AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6200nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होता है। फास्ट रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस बढिया गेमिंग एक्सपीरियंस देने के साथ ही आउटडोर यूज़ को भी आसान बनाने में मदद करती है।
पावर बैकअप के लिए मोटोरोला सिग्नेचर को 5200mAh silicon-carbon battery पर लॉन्च किया गया है। आज कल 15 हजार तक के फोन में 7,000एमएएच बैटरी दी जाने लगी है। ऐसे में बड़ी बैटरी की चाहत रखने वाले मोबाइल यूजर्स को यहां निराशा हो सकती है। हालांकि कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह 52 घंटे तक का बैकअप दे सकती है।
फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। कंपनी की मानें तो इस मोबाइल को सिर्फ 7 मिनट चार्ज पर लगाकर ही दिनभर का बैकअप पाया जा सकता है। मोटोरोला सिग्नेचर को कंपनी ने 50W wireless चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया है।