Motorola Signature ओवरव्यू: जानें लॉन्च डेट, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और इंडिया प्राइस रेंज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/motorola-signature-specs.jpg

Motorola Signature इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश कर चुकी है जो कुछ ही दिनों में भारतीय बाजार में दस्तक दे देगा। यह मोबाइल इंडिया का दूसरा Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर वाला फोन बनकर आएगा। अभी तक सिर्फ OnePlus 15R ही इस चिपसेट पर काम करता है। इस प्रीमियम फ्लैगशिप फोन मोटोरोला सिग्नेचर में कैसे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स मिलेगी और इसका प्राइस किस रेंज में रखा जा सकता है? ये सारी डिटेल्स आप आगे Motorola Signature ओवरव्यू में पढ़ सकते हैं।

Motorola Signature लॉन्च डेट

मोटोरोला सिग्नेचर 23 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। इस दिन दोपहर के 12 बजे कंपनी स्मार्टफोन की कीमत सहित इसकी सेल डेट अनाउंस करेगी। 23 जनवरी को ही जानकारी दी जाएगी कि Motorola Signature किस तारीख से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा। बताते चलें कि लॉन्च के बाद इसे शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टफोन Green और Greay कलर शेड्स में परचेज के लिए उपलब्ध होगा।

Motorola Signature प्राइस (लीक)

मोटोरोला सिग्नेचर इंडिया में 12GB RAM और 16GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। इसकी सेल 256GB और 512GB के साथ ही 1TB Storage पर भी की जा सकती है। लीक्स में कहा जा रहा है कि Motorola Signature का स्टार्टिंग प्राइस 50 हजार रुपये के करीब हो सकता है। वहीं स्मार्टफोन के टॉप वेरिएंट का रेट 80 हजार रुपये तक भी जाने की उम्मीद है। हालांकि जब तक फोन ऑफिशियल लॉन्च नहीं हो जाता, इसके प्राइस को कंफर्म नहीं कहा जा सकता है।

Motorola Signature स्पेसिफिकेशन्स (ग्लोबल)

प्रोसेसर

सबसे पहले परफॉर्मेंस का ही जिक्र करें तो ग्लोबल मार्केट में मोटोरोला सिग्नेचर को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 3.32गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

ओएस

Motorola Signature को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे 7 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 7 साल की ही सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया है। यह पहली बार है जब किसी मोटोरोला के फोन में इतनी लंबी अपडेट दी जा रही है। लंबी ओएस अपडेट वाली कंपनियों में अभी तक सिर्फ Samsung का नाम ही अव्वल होता था। मोटोरोला सिग्नेचर अभी से ही Android 23 OS के लिए तैयार है।

फ्रंट कैमरा

मोटोरोला सिग्नेचर का कैमरा इस मोबाइल की मेन यूएसपी है। इस फोन में कुल चार कैमरा लगाए गए हैं और चारों ही 50-मेगापिक्सल के हैं। अगर सेल्फी कैमरा की बात पहले करें तो डिवाइस के फ्रंट पैनल पर पंच-होल में 50MP Sony LYT500 सेंसर लगाया गया है। यह Quad Pixel टेक्नोलॉजी से लैस है और फोन के फ्रंट कैमरा से 4K video रिकॉर्ड की जा सकती है।

बैक कैमरा

Motorola Signature​ ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन Sony LYT828 OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 3x ऑप्टिकल ज़ूम व 100x सुपर ज़ूम की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 122° एफओवी वाला 50 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस लगाया गया है।

स्क्रीन

डिस्प्ले की बात करें तो यह मोटोरोला का नया फोन 2780 x 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की फुलएचडी स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह Extreme AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6200nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होता है। फास्ट रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस बढिया गेमिंग एक्सपीरियंस देने के साथ ही आउटडोर यूज़ को भी आसान बनाने में मदद करती है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए मोटोरोला सिग्नेचर को 5200mAh silicon-carbon battery पर लॉन्च किया गया है। आज कल 15 हजार तक के फोन में 7,000एमएएच बैटरी दी जाने लगी है। ऐसे में बड़ी बैटरी की चाहत रखने वाले मोबाइल यूजर्स को यहां निराशा हो सकती है। हालांकि कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह 52 घंटे तक का बैकअप दे सकती है।

चार्जिंग

फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। कंपनी की मानें तो इस मोबाइल को सिर्फ 7 मिनट चार्ज पर लगाकर ही दिनभर का बैकअप पाया जा सकता है। मोटोरोला सिग्नेचर को कंपनी ने 50W wireless चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया है।

डिजाइन

नया मोटोरोला स्मार्टफोन मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफाइड बॉडी पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। वहीं फोन को IP68 + IP69 रेटिंग प्राप्त है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखने में मदद करती है। मोटोरोला ने इस फोन में aircraft-grade aluminum फ्रेम का इस्तेमाल किया है। इसी तरह कंपनी ने मोबाइल की स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास Victus 2 से प्रोटेक्ट किया है। बताते चलें कि मोटोरोला सिग्नेचर 5जी फोन की थिकनेस केवल 6.99mm है।