Motorola Signature की तस्वीरें आई सामने, जल्द आ सकता है नया प्रीमियम स्मार्टफोन

Motorola नई प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज ‘Signature’ पर काम कर रहा है। जिसे लेकर पहली बार लीक सामने आया हैं। टिप्स्टर Evan Blass ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Motorola Signature नाम से आने वाले स्मार्टफोन की कथित तस्वीरें और टीजर शेयर किया है। बता दें कि माना जा रहा था कि कंपनी इसी डिवाइस को Edge 70 Ultra नाम से लॉन्च कर सकती है, लेकिन लेटेस्ट लीक ने संभावना बदल दी है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
टिपस्टर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में Motorola Signature को Carbon और Martini Olive कलर ऑप्शंस में देखा जा सकता है। डिजाइन काफी हद तक Motorola के सिग्नेचर स्टाइल जैसा ही लगता है। जिसमें ऊपर की तरफ लेफ्ट कॉर्नर में स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन में कर्व्ड डिस्प्ले नजर आता है और फ्रंट में पंच-होल कैमरा कटआउट दिया गया है।
बैक पैनल वेगन लेदर फिनिश जैसा दिखता है, जो Motorola Signature को प्रीमियम लुक देता है। खास बात यह है कि फोन का डिजाइन काफी स्लिम लग रहा है। कैमरा मॉड्यूल बैक पैनल से ज्यादा उभरा हुआ नहीं है।
In Carbon (left) and Martini Olive (right). https://t.co/cuaisVJeXq pic.twitter.com/pyb9thoLLN
— Evan Blass (@evleaks) December 16, 2025
आप इमेज में देख सकते हैं कि आगामी Motorola Signature में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह पेरिस्कोप लेंस 12-71mm फोकल रेंज को सपोर्ट कर सकता है। जिससे पोर्ट्रेट और लॉन्ग-रेंज फोटोग्राफी में बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं। इसके अलावा फोन में Sony LYTIA कैमरा सेंसर हो सकता है। जो OIS के साथ आ सकता है। इन डिटेल्स से साफ है कि Motorola शानदार फोटोग्राफी अनुभव दे सकता है।
परफॉरमेंस के मामले में Motorola Signature स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसमें 16GB RAM दी जा सकती है। Snapdragon 8 Gen 5 Qualcomm का नया चिपसेट है, जो Snapdragon 8 Elite Gen 5 से लोअर वर्जन है, लेकिन फिर भी फ्लैगशिप-लेवल अनुभव दे सकता है। इसके साथ फोन में 1.5K OLED डिस्प्ले और Dolby Vision सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार Motorola Signature को प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर उतारा जा सकता है। इसमें मिलने वाले चिपसेट के साथ फिलहाल OnePlus 15R स्मार्टफोन आज ही लॉन्च हो रहा है। ऐसे में Motorola Signature की टक्कर इससे हो सकती है।
Motorola Signature उन लोगों के लिए हो सकता है। जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस, यूनिक डिजाइन, प्रीमियम बिल्ड और एडवांस कैमरा फीचर्स चाहते हैं। फिलहाल Motorola ने Signature सीरीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है और न ही इसके भारत में लॉन्च को लेकर कुछ डिटेल्स मिली हैं। इसलिए आपको इस फोन के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। हम आगे भी आपको इसकी जानकारी देंगे। ऐसे ही और अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।