
मोटोरोला ने जून महीने में भारत में अपनी ‘मोटो जी6 सीरीज़’ की शुरूआत करते हुए दो स्मार्टफोन पेश किए थे। मोटोरोला की ओर से मोटो जी6 और मोटो जी6 प्ले स्मार्टफोन उतारे गए थे जो आज भारतीय बाजार में क्रमश: 13,999 रुपये और 11,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। कंपनी अब जल्द ही इस स्मार्टफोन सीरीज़ का विस्तार करने वाली है। मोटोरोला ने घोषणा कर दी है कि कंपनी जल्द ही इंडियन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन मोटो जी6 प्लस लॉन्च करने जा रही है।
मोटोरोला इंडिया ने अपने ट्वीटर हैंडल से मोटो जी6 प्लस के लॉन्च की जानकारी दी है। कंपनी की ओर से हालांकि फोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन ट्वीट के माध्यम के कंपनी ने मोटो जी6 प्लस को जल्द ही बाजार में उतारे जाने की घोषणा कर दी गई है। बिल्ड फॉर मोर हैशटैग के साथ मोटोरोला ने ट्वीटर पर मोटो जी6 प्लस की फोटो भी शेयर की है जिसमें फोन के बैक पैनल पर मौजूद डुअल रियर कैमरा दिखाया गया है।
भारत आ गया 4 कैमरे वाला यह पावरफुल स्मार्टफोन, 6जीबी रैम के साथ चलता है सबसे ताकतवर चिपसेट पर
मोटो जी6 प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन मोटो जी6 सीरीज़ का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है। इस फोन को 18:9 आसपेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। आपको बता दें कि जी6 मॉडल्स के साथ ही मोटोरोला ने अपनी जी6 सीरीज़ में बेजल लेस स्मार्टफोंस की शुरूआत की है। इस फोन में 5.7-इंच की फुल एचडी+ मैक्सविज़न डिसप्ले दी गई है।
It’s time to ask for more from your smartphone. Get ready to say hello to the #MotoG6Plus, which is #BuiltForMore with a smart camera and serious performance! Stay tuned. pic.twitter.com/2xtxPsq5PB
— Motorola India (@motorolaindia) July 26, 2018
मोटो जी6 प्लस एंडरॉयड ओरियो आधारित है जिसके साथ 2.2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करता है। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में यह फोन 4जीबी रैम पर पेश किया गया है। फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।
मोटोरोला वन पावर आया सामनें, 4,850एमएएच बैटरी के साथ होगी 6.18-इंच डिसप्ले
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मोटो जी6 प्लस के बैक पैनल 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए मोटो जी6 प्लस 3,200 एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
अंर्तराष्ट्रीय बाजार में मोटो जी6 प्लस ब्लू, इंडिगो ब्लू, फाइन गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में पेश किया गया है जहां इसकी कीमत 199 यूरो है। भारत में मोटो जी6 प्लस अनुमानित कीमत तकरीबन 20,000 रुपये तक हो सकती है। बहरहाल फोन की पुख्ता कीमत और लॉन्च डेट के लिए मोटोरोला की अगली घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
मोटो जी6 और मोटो जी6 प्ले की स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए यहां क्लिक करें


















