6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला Samsung 5G फोन हुआ पेश, Galaxy A07 में मिलेगी 6 साल की OS अपडेट

सैमसंग का नया फोन चलाना चाहते हैं तो कंपनी अपने फैंस के लिए शानदार ऑप्शन लेकर आई है। ब्रांड की ओर से Samsung Galaxy A07 5G फोन इंडिया में अनाउंस कर दिया गया है। कंपनी की ओर से स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी गई है और इस मोबाइल की कीमत फरवरी के पहले सप्ताह में अनाउंस की जाएगी। नए सैमसंग गैलेक्सी ए07 5जी फोन में क्या दिया गया है इसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए07 5जी स्मार्टफोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 वाले 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया Samsung 5G फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए07 5जी फोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर इंडिया में लॉन्च किया गया है। पिछले साल सितंबर में लाए गए गैलेक्सी ए06 में कंपनी ने 5000एमएएच बैटरी लगाई थी। यानी बैटरी के मामले में गैलेक्सी ए07 तो बढिया अपग्रेड किया गया है। वहीं चार्जिंग के लिए यह नया सैमसंग फोन 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।
डिस्प्ले की बात करें तो Samsung Galaxy A07 5G फोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लाया गया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 800nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इस मोबाइल में 2-स्टेप टेम्पर्ड ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है।
कंपनी ने अभी फोन प्रोसेसर की जानकारी तो नहीं दी है लेकिन यह मोबाइल बीते दिनों ग्लोबल मार्केट में अनाउंस किया जा चुका है। कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि यह दो साल पुराना प्रोसेसर है अगर इंडियन मॉडल में भी यहीं दिया गया तो यकिनन सैमसंग फैंस को निराशा होगी।
सैमसंग गैलेक्सी ए07 5जी फोन के ग्लोबल मॉडल के फीचर्स की ही बात करें तो इसे IP54 रेटिंग के साथ लाया गया है जो हल्की फुल्की पानी की बौछारों से बचाने में मदद करता है। सैमसंग अपने फोन को लंबी ओएस अपग्रेड के साथ लाती है और ऐसा ही गैलेक्सी ए07 में भी मिलेगा। इंडिया में इसे 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपडेट और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Samsung Galaxy A07 5G इंडिया प्राइस अभी अनाउंस नहीं हुआ है लेकिन चर्चा है कि इसे 15,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा जो 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट होगा। वहीं मोबाइल के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 17,999 रुपये की कीमत पर अनाउंस किया जा सकता है। बहरहाल स्मार्टफोंस की पुख्ता कीमत के अगले सप्ताह का इंतजार करना होेगा।