50MP Selfie कैमरा के साथ Motorola का नया 5G फोन Edge 2026 हुआ ग्लोबली लॉन्च

टमोटोरोला ने टेक मंच पर अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Motorola Edge 2026 पेश किया है। यह स्टाइलिश लुक वाला 5जी फोन 50MP Camera, 8GB RAM और MediaTek Dimensity 7450 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया है। यह मोटोरोला का फोन सबसे पहले अमेरिका और कनाडा में बिकेगा जिसे बाद में इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। नए मोटोरोला ऐज 2026 की स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Motorola Edge 2026 स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला ऐज 2026 5जी फोन को 6.3-इंच की छोटी स्क्रीन पर लाया गया है। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले है जो OLED पैनल पर बनी है। यूजर्स को फोन स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 5200nits पीक ब्राइटनेस के साथ HDR10+ का सपोर्ट मिलेगा। यह मोबाइल इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर दी गई है।
ग्लोबल मार्केट में इस नए मोटोरोला 5जी फोन को MediaTek Dimensity 7450 चिपसेट पर लाया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0GHz से लेकर 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Mali-G615 MC2 जीपीयू दिया गया है। कंपनी ने इसे LPDDR5X RAM पर पेश किया है।
फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 5G (2026) ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 710 OIS सेंसर दिया गया है। जो 50 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस और 10 मेगापिक्सल 3x telephoto के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोटोरोला 5जी फोन मे 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए Motorola Edge 2026 स्मार्टफोन में 5000mAh battery दी गई है। मौजूदा बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यह कुछ छोटी लग सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 7 मिनट की चार्जिंग में ही यह मोबाइल दिनभर का बैकअप देने जितना चार्ज हो सकता है। यह मोटोरोला 5जी फोन 15W wireless चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है।
Motorola Edge 5G फोन का नया 2026 मॉडल एंड्रॉयड 16 पर पेश हुआ है जो तीन जेनरेशन की ओएस अपग्रेड के साथ लाया गया है। यूजर्स को फोन में Circle to Search और Google Gemini जैसे एआई फीचर्स भी मिलेंगे। यह मोबाइल MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर लाया गया है जिसे वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग प्राप्त है। कनेक्टिविटी के लिए इस 5जी फोन में Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 मौजूद है।
Motorola Edge 2026 प्राइस
मोटोरोला ऐज 2026 5जी फोन ग्लोबल मार्केट में सिंगल वेरिएंट में लाया गया है जिसमें 8GB RAM + 128GB storage मौजूद है। इस फोन का प्राइस $599.99 डॉलर है जो इंडियन करंसी अनुसार 57,299 रुपये के करीब है। इस नए मोटोरोला फोन को ग्लोबल मार्केट में Pantone Martini Olive कलर में बेचा जाएगा।