जल्द आ रहा है नोकिया 6.2 स्मार्टफोन, कीमत होगी नोकिया 6.1 के आसपास

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/02/Nokia-6.2-back.jpg

नोकिया के मोबाइल बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने फरवरी में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में अपने 5 नए फोन लॉन्च किए थे। इन 5 फोन्स में नोकिया 9 प्योरव्यू, नोकिया 3.2, नोकिया 4.2, नोकिया 1 प्लस और नोकिया 210 को लॉन्च किए था। वहीं, इस दौरान उम्मीद थी कि कंपनी नोकिया 6.2 को लॉन्च करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं, अब जानकारी सामने आई है कि इस फोन को आने वाले महीनों में पेश किया जाएगा।

दावा किया गया है कि नोकिया 6.2 बसंत में आएगा। यूरोप में बसंत का मौसम मार्च के आखिर से शुरू होकर जून तक रहता है। इसके आधार कहा जा सकता है कि नोकिया 6.2 को आने वाली तिमाही में लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि, डिवाइस के लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ समय पहले नोकिया 6.2 की कीमत को लेकर जानकारी आई थी। बता दें कि ‘नोकिया एन्यू’ नाम के एक ट्विटर यूज़र ने दावा किया है कि नोकिया 6.2 आने वाले महीनों में रिलीज होगा। और इस फोन की कीमत नोकिया 6.1 के आसपास होगी।

नोकिया 6.1 प्लस के स्पेसिफिकेशन

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.8-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले है। कंपनी ने इसे 1080 × 2280 पिक्सल रेज्ल्यूशन के साथ पेश किया है। स्क्रीन के उपर में आपको नॉच देखने को मिलेगा जिस पर कैमरा और सेंसर्स उपलब्ध है। स्क्रैच और खरोंचे से बचाने के लिए नोकिया 6.1 प्लस को 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया है। इसे भी पढ़ें: एमडब्ल्यूसी 2019: कम कीमत और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुए नोकिया 4.2 और 3.2 फोन, अब शाओमी की होगी छुट्टी

नोकिया का यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो के साथ स्टॉक एंडरॉयड पर पेश किया गया है। परंतु कंपनी ने हाल में ही इसके लिए एंडरॉयड 9 पाई का अपडेट दे दिया है। वहीं एक बात और यह फोन गूगल के एंडरॅयडवन इंटीग्रेशन के साथ आता है ऐसे में आपको आगे भी अपडेट मिलेगा।

नोकिया 6.1 प्लस क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करता है और फोन में आपको 2.0 गगीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। भारत में यह फोन 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को ही पेश किया है। इसे भी पढ़ें: नोकिया 6.1 प्लस का पावरफुल वेरिएंट हुआ लॉन्च, यह हैं इसके फीचर्स

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेटअप 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है जो बैक पैनल के बीच में वर्टिकल शेप में दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए नोकिया 6.1 प्लस में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। नोकिया 6.1 प्लस के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। नोकिया 6.1 प्लस में 4जी वोएलटीई व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,060एमएएच की बैटरी दी गई है।