
नोकिया 6 सेकेंड जेनरेशन प्राइस इन इंडिया
नोकिया 6 सेकेंड जेनरेशन, 4जीबी रैम 32जीबी मैमोरी: 14,999 रुपये
नोकिया 6 सेकेंड जेनरेशन, 4जीबी रैम 64जीबी मैमोरी: 16,999 रुपये
पिछले साल के शुरुआत में ही एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 6 को लॉन्च किया था। इसी फोन के साथ कंपनी ने एंडरॉयड स्मार्टफोन सेग्मेंट में वापसी की थी। वहीं अब एक बार फिर से नए साल की शुरुआत कंपनी ने नोकिया 6 के साथ की है। कंपनी ने इसका नया संस्करण पेश किया है जिसका नाम नोकिया 6 सेकेंड जेनरेशन दिया गया है। हालांकि फिलहाल नोकिया 6 को चीन में लॉन्च किया गया है लेकिन जल्द ही इसे भारत में भी आने की उम्मीद है। नया मॉडल पुराने फोन की अपेक्षा काफी अपग्रेड है चाहे आप बात लुक की करें या फिर स्पेसिफिकेशन की। आगे हमने नोकिया 6 सेकेंड जेनरेशन के बारे में विस्तार से बताया है।
डिजाइन
नोकिया 6 सेकेंड जेनरेशन को मैटल डिजाइन में पेश किया गया है। फोन की बॉडी 6000 सीरीज एल्यूमिनियम की बनी है जो न सिर्फ हल्की होती है बल्कि काफी मजबूत भी मानी जाती है। पिछले साल लॉन्च नोकिया 6 में सिंगल कलर उपयोग किया गया था जबकि इस बार कंपनी ने डुअल कलर को पेश किया है। नया फोन पुराने की अपेक्षा ज्यादा स्मार्ट और आकर्षक दिखाई देता है। वहीं ज्यादा सुंदर दिखने के लिए कंपनी ने डामंड कटिंग तकनीक का उपयोग किया है जिससे कि कोने काफी शार्प हों। कुल मिलाकर डिजाइन शानदार कहा जाएगा।
डिसप्ले
नोकिया 6 सेकेंड जेनरेशन में 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशशन 1080 x 1920 पिक्सल है और कंपनी ने 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया है। इसकी सक्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है जो इसे छोटे—मोटे स्क्रैच से बचाते हैं। हालांकि पिछले बार कंपनी ने पोलराइज्ड लेयर की जानकारी दी थी लेकिन इस बार कुछ नहीं कहा है।
हार्डवेयर
नोकिया 6 सेकेंड जेनरेशन को कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर पेश किया है और इमसें 2.2गीगाहट्र्ज का 64बिट्सवाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।इसके साथ ही 4जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध है। फोन को 32जीबी की इंटरनल मैमोरी और 64जीबी इंटरनल मैमोरी सहित दो वेरियंट में पेश किया गया है। इमसें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 128जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
सॉफ्टवेयर
नए नोकिया 6 को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1.1 नुगट पर पेश किया है। हालांकि यह आॅपरेटिंग सिस्टम पुराना हो चुका है लेकिन कंपनी ने अपडेट देने का भरोसा दिया है। जल्द ही इसे एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो पर अपडेट किया जा सकता है। नोकिया फोन में स्टॉक एंडरॉयड का उपयोग होता है जिसे आप प्योर एंडरॉयड भी कह सकते हैं।
कैमरा
नोकिया 6 सेकेंड जेनरेशन फोटोग्राफी के लिए 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो डुअल टोन एलईडी लाइट के साथ है। कंपनी ने एफ/2.0 अपर्चर वाले सेंसर का उपयोग किया है। वहीं सेल्फी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है और कंपनी का दवा है कि वाइड एंगल कैमरा है जो 84 डिग्री तक के तस्वीर लेने में सक्षम है। कंपनी ने डुअल कैमरा एक्टिव मोड का उपयोग किया जहां आप वीडियो और फोटो के लिए दोनों कैमरे को एक साथ एक्टिव कर सकते हैं। फोन में कैमरे के साथ पीडीएफ मोड है लेकिन इस बार ओआईएस नहीं दिया गया है।
कनेक्टिविटी
इस फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है। आप फोन में 3जी के साथ 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। डाटा व चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी दिया गया है। इस बार कंपनी ने होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर न देकर पिछले पैनल में स्कैनर दिया है।
बैटरी
कंपनी का दावा है कि यह फोन अपेक्षा यह 50 फीसदी ज्यादा तेजी से चार्ज होगा। पावर बैकअप के लिए नोकिया 6 सेकेंड जेनरेशन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
नोकिया 6 के सारे स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| मॉडल | नोकिया 6 सेकेंड जेनरेशन |
| डिसप्ले | |
| स्क्रीन साइज़ (इंच) | 5.5 इंच (13.97 सेंटीमीटर) |
| रेजल्यूशन | फुल एचडी (1080 x 1920 पिक्सल), |
| प्रोटेक्शन | कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 |
| स्क्रीन टाइप | आईपीएस एलसीडी |
| टचस्क्रीन | हां |
| हार्डवेयर | |
| प्रोसेसर मॉडल | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 |
| प्रोसेसर | 2.2गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए53 ऑक्टाकोर प्रोसेसर |
| ग्राफिक्स प्रोसेसर | एड्रीनो 508 |
| मैमोरी | |
| रैम | 4जीबी |
| इंटरनल मैमेरी | 32जीबी/64जीबी |
| एक्सपेंडेबल मैमोरी | 128जीबी माइक्रोएसडी |
| कैमरा | |
| रियर कैमरा | 16-मेगापिक्सल |
| रियर फ्लैश | हां |
| फ्रंट कैमरा | 8-मेगापिक्सल |
| फ्रंट फ्लैश | नहीं |
| वीडियो रिकॉर्डिंग | 1,080 पिक्सल @ 30 फ्रेम |
| सॉफ्टवेयर | |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | एंडरॉयड वी7.1.1 (नुगट) |
| यूआई | स़्टॉक |
| पावर बैकअप | |
| बैटरी क्षमता | 3,000 एमएएच |
| रीमूवेबल बैटरी | नहीं |
| बैटरी टाइप | लिथियम आॅयन |
| डाटा कनेक्टिविटी | |
| सिम साइज | सिम1-नैनो, सिम2-नैनो |
| सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट | |
| 4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
| 3जी | हां |
| 2जी | हां |
| सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट | |
| 4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
| 3जी | हां |
| 2जी | हां |
| वाई-फाई | हां |
| जीपीएस | हां |
| ब्लूटूथ | हां |
| एनएफसी | हां |
| यूएसबी ओटीजी | हां |
| जायरोस्कोप | हां |
| सेंसर | |
| फिंगरप्रिंट सेंसर | हां |
| इंफ्रारेड | नहीं |
| प्रॉक्सिमिटी सेंसर | हां |
| एक्सेलेरोमीटर | हां |
| एंबियंट लाइट सेंसर | हां |
| म्यूजिक | |
| म्यूजिक प्लेयर | हां |
| हेडफोन | हां, 3.5एमएम ऑडियो जैक |
| एफएम | हां |
| डायमेंशन | 148.8 x 75.8 x 8.15एमएम |
| वज़न | 172 ग्राम |
| कलर | ब्लैक, सिल्वर |













