नोकिया 7

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/11/Nokia-7-official.jpg

नोकिया 7 प्राइस इन इंडिया
नोकिया 7, 4जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 23,999 रुपये अनुमानित
नोकिया 7, 4जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 29,999 रुपये अनुमानित

एचएमडी ग्लोबल ने हाल में अपने फ्लैगशिप फोन नोकिया 8 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन के साथ ही कंपनी के एक और फोन की चर्चा जोरों पर है। हाल में एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 7 को चीन में पेश किया था और भारत में भी नोकिया 7 की चर्चा जोरों पर है। हालांकि कंपनी ने अब तक स्पष्ट नहीं किया कि नोकिया 7 को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं लेकिन इतना तो स्पष्ट है भारतीय यूजर इस फोन के बारे में जानना चाहते हैं। आगे हमने नोकिया 7 के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

डिजाइन
नोकिया 6 और नोकिया 8 की तरह इस फोन के बिल्ट क्वालिटी पर कंपनी ने काफी ध्यान दिया है। नोकिया 7 की बॉडी सीरीज 7,000 एल्यूमिनियम की बनी है तो आपको न सिर्फ प्रीमियम अहसास कराएगी बल्कि देखनें में सॉलिड और मजबूत भी है। फोन के फ्रंट और बैक में आपके ग्लास देखने को मिलेगा और दोनों पैनल कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। फोन में होम पैनल पर ही आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिलेगा।

डिसप्ले
नोकिया 7 में 5.2-इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन स्क्रीन रेजल्यूशन फुल एचडी है।
फोन का स्कीन रेजल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। जैसा कि हमने जानकारी दी है कि यह स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन प्राप्त है जो स्क्रैच प्रूफ बनाता है। वहीं इसमें पोलराइज्ड लेयर का भी उपयोग किया गया है जिससे कि धूप में भी आप स्पष्ट व्यू पा सकें।

हार्डवेयर
इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में आप 128जीबी तक के मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। कपंनी ने नोकिया 7 के 6जीबी रैम वेरियंट की भी जानकार दी है लेकिन वह मॉडल अभी बाद में आएगा।

सॉफ्टवेयर
कंपनी ने इसे एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर पेश किया है लेकिन जल्द ही इसे एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरिया अपग्रेड मिल जाएगा। आपको इसमें साफ सुथरा और बेहतर आॅपरेटिंग सिस्टम देखने को मिलेगा।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। नोकिया 8 की तरह इसमें भी आपको डुअल फोटोग्राफी तकनीक देखने को मिलेगा। अर्थात आप एक साथ फ्रंट और बैक कैमरे का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही ओज़ो तकनीक का उपयोग किया गया है जहां आप 360 डिग्री क्रिस्टल क्लियर साउंड का मजा ले सकते हैं।

कनेक्टिविटी
नोकिया 7 में आपको डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा। यह रियल डुअल सिम फोन है जहां आप सिम के साथ माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही फोन में वाईफाई ब्लूटूथ और एनएफसी भी मिलेगा।

बैटरी
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

नोकिया 7 के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल नोकिया 7
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 5.2 इंच (13.21 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन फुल एचडी (1,080 x 1,920 पिक्सल)
प्रोटेक्शन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5
स्क्रीन टाइप आईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
प्रोसेसर 2.2गीगाहट्र्ज  कोर्टेक्स-ए53 ऑक्टाकोर
ग्राफिक्स प्रोसेसर एड्रीनो 508
मैमोरी
रैम 4जीबी/6जीबी
इंटरनल मैमेरी 64जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 256जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा 16-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश नहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग 2,160 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी7.1(नुगट)
यूआई स्टॉक
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 3,000 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी हां
यूएसबी ओटीजी हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड नहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
जायरोस्कोप हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 163.6 X80.8 X 7.4एमएम
वज़न 185ग्राम
कलर ग्रॉस ब्लैक, मैट व्हइट