5 दिसंबर को आ रहा है नोकिया का 5 बैक कैमरे वाला फोन, और भी बहुत कुछ लॉन्च कर रही है कंपनी

Join Us icon

कुछ महीने पहले ही चर्चा थी कि नोकिया जल्द ही 5 कैमरे वाला फोन ला सकता है और हाल में कंपनी के इस फोन के कुछ लीक्स भी आए थे। ऐसे में यह बात पुख्ता हो गई थी कि कंपनी 5 कैमरे वाले फोन पर काम कर रही है। वहीं आज नोकिया कि मालिकाना हक रखने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल के अधिकारी ने ट्विट किया है जिसमें जानकारी दी गई है कि कंपनी 5 दिसंबर को दुबई में एक इवेंट कर रही है। इसके सा​थ ही उन्होंने एक पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें तीन फोन की जानकारी है। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि कंपनी इस दिन नोकिया 9 के साथ ही, नोकिया 8.1 और नोकिया 2.1 प्लस से पर्दा उठा सकती है।

नोकिया के इस इवेंट की जानकारी एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट आॅफिसर जुहो स​रविकास ने दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से इस पोस्टर को ट्विट किया है। ट्विट के साथ ही एक्सपेक्टेड मोर की बात कही गई है जिससे आशा कर सकते हैं कि कंपनी इस दिन मोबाइल के अलावा कई अन्य डिवाइस भी लॉन्च कर सकती है। लॉन्च हुआ ऐसा अनूठा फोन, जिसके फ्रंट पैनल पर है दो-दो नॉच!

रही बात नोकिया 9 की तो हाल में मिली जानकारी के अनुसार इस फोन में 5 सेंसर वाला कैमरा सेटअप है। 91 मोबाइल्स द्वारा हाल में इसका रेंडर वीडियो शेयर किया था जिसमें फोन को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। फोन में दो प्राइमरी कैमरा सेंसर्स हो सकते है, इसके साथ ही एक टेलीफोटो लेंस और एक वाइड-एंगल लेंस होने की संभावना है। इसके साथ ही एक डेफ्थ-सेंसिंग कैमरा भी हो सकता है। नोकिया 9 में भी कार्ल जेसिस के कैमरा सेंसर ही दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार फोन के स्क्रीन पर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। नोकिया 9 को ग्लास सें​डविच डिजाईन पर लॉन्च किया जा सकता है जो मैटल फ्रेम का होगा।
nokia-9
अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.9-इंच की क्यूएचडी डिसप्ले हो सकती है। नोकिया 9 को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर आधारित हो सकता है। कंपनी की ओर से फोन में 8जीबी रैम मैमारी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। आशा है कि यह फोन पानी व धूल अवरोधक होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए नोकिया 9 में 4,150एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। देखें विश्व में सबसे पहले, नोकिया 9 की पहली झलक 91मोबाइल्स पर एक्सक्लूसिव

नोकिया 8.1 के बारे में भी हाल में खबर आई थी। जानकारी के अनुसार कंपनी इसे 28 नवंबर को भारत में पेश कर सकती थी लेकिन अब शायद इसका प्रदर्शन 5 दिसंबर को दुबई में ही हो। खबर के अनुसार यह फोन चीन में लॉन्च नोकिया एक्स7 है​ जिसे दूसरे देशों में नोकिया 8.1 नाम से पेश किया जाएगा। इस फोन में 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 2,246 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.18-इंच की टीएफटी स्क्रीन देखने को मिल सकती है।
nokia-x7-1
यह फोन स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर आधारित हो सकता है जो कि क्वालकॉम का सबसे नया चिपसेट है। इसके साथ ही 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर और फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। पावर बैकअप के लिए नोकिया 8.1 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,500एमएएच की बैटरी जा सकती है। जियो बनी देश की सबसे फास्ट 4जी स्पीड वाली कंपनी, नंबर वन की पॉजिशन के साथ बनाया नया रिकॉर्ड
नोकिया 2.1, नोकिया 3.1 और नोकिया 5.1 इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
नोकिया 2.1 प्लस इन में से सबसे कम कीमत वाला फोन होगा। कुछ दिन पहले इस फोन फोन यूएस की सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर लिस्ट किया गया था। लिस्ट किए गए फोन में 1जीबी रैम और 16स्टोरेज की जानकारी दी गई थी। खबर के अनुसार इस फोन में इसमें 5.5 इंच का एचडी डिसप्ले हो सकती है। यह फोन स्नैपड्रैगन 425 पर आ सकता है और फोन में 4000 एमएएच की पावरफुल बैटरी देखने को मिल सकती है। कैमरे की बात करें तो इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।