लॉन्च से पहले नोकिया 9 की जानकारी लीक, डुअल कैमरे के साथ ताकतवर प्रोसेसर से है लैस

Join Us icon

हाल ही में हमने जानकारी दी थी कि नोकिया डुअल कैमरे वाले फोन पर कार्य कर रहा है और जल्द ही यह फोन लॉन्च भी हो सकता है। वहीं आज एक बार फिर से इस फोन की जानकारी सामने आई है। हालांकि अब भी नोकिया ने अधिकारिक रूप से इसकी जानकारी नहीं दी है लेकिन एक लीक के माध्यम से इस फोन के कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया गया है।

नोकिया 9 की इस जानकारी को फैनड्रॉयड वेबसाइट ने सबसे पहले प्रकाशित किया है। वेसाइट द्वारा इस फोन के फोटोग्राफ लीक किए गए हैं जिसमें आप स्पष्ट तौर पर नोकिया 9 को देख सकते हैं। नोकिया 9 यह प्रोटोटाइप मॉडल की फोटो जिसमें आप 3.5 एमएम आॅडियो जैक और यूएसबी टाइप सी को देख सकते हैं। इसके साथ पिछले पैनल में फोन का डुअल रियर कैमरा दिया गया है।

डुअल कैमरा के साथ सबसे ताकतवर प्रोसेसर से लैस होगा मोटो जेड 2 फोर्स

हालांकि फोटोज में फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया गया है। जानकारी के अनुसार नोकिया 9 को 5.3-इंच क्यूएचडी डिसप्ले के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि कंपनी इसे सबसे ताकतवर चिपसेट पर पेश करने की तैयारी में है। नोकिया 9 को क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। किए गए खुलासे के अनुसार इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी देखने को मिल सकती है।

5.7-इंच स्क्रीन और स्टायलस के साथ एलजी का स्टाईलो 3 प्लस लॉन्च

फिलहाल यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर रन कर रहा है। वहीं फोन में क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट होने की भी संभावना है। जहां तक कैमरे की बात है तो दी गई जानकारी के अनुसार नोकिया 9 में 13-एपी का डुअल कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में कैमरा लेंस के नीचे ही डुअल एलईडी लेंस भी दिया गया है।